हिमाचल के कुछ भागों में छह दिन मौसम खराब रहने के आसार, मानसून में अब तक 2560 घर ढहे

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 15 सितंबर तक बारिश जारी रहने के आसार हैं। हालांकि, मौसम संबंधी किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून कमजोर रहा है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। गगल में 45, नगरोटा सूरियां 22, धर्मशाला 17, देहरा गोपीपुर 15, जोगिंद्रनगर और मंडी में 4-4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं,  राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए हुए हैं। 

इस साल मानसून सीजन में 24 जून से 8 सितंबर तक 417 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 152 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 349 घायल हुए हैं। राज्य में 2560 घर ढह हो गए हैं। 10896 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 318 दुकानों व 5689 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 8677.35 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 164 और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं।

मुख्य समाचार

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड नागरिक उड्डयन की समीक्षा बैठक

देहरादून| मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने प्रदेश में...

भारत की स्टार स्मृति मंधाना बनीं नंबर वन महिला बल्लेबाज

दुबई| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा मंगलवार को जारी...

उत्तराखंड सरकार की नई पहल: एक दिन के लिए DM और SP बनेंगे 10वीं-12वीं के टॉपर्स

उत्तराखंड में शिक्षा व नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने...

विज्ञापन

Topics

More

    उत्तराखंड सरकार की नई पहल: एक दिन के लिए DM और SP बनेंगे 10वीं-12वीं के टॉपर्स

    उत्तराखंड में शिक्षा व नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने...

    भारत की स्टार स्मृति मंधाना बनीं नंबर वन महिला बल्लेबाज

    दुबई| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा मंगलवार को जारी...

    Related Articles