रामनगर: ट्रेन की टक्कर से हाथी की मौत, सूचना मिलते ही वन कर्मियों में मचा हड़कंप

रेलवे लाइन के समीप एक हाथी का शव मिलने के बाद वन कर्मियों में हड़कंप मच गया। तराई पश्चिमी वन विभाग के आमपोखरा रेंज में रेल से टकराकर एक हाथी की मौत हो गई। वन कर्मियों के अनुसार हाथी रात के समय ट्रेन से टकराया था। फिलहाल हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

बता दे कि आमपोखरा रेंज के 64 नंबर गेट के पास रेलवे लाइन के समीप एक हाथी का बृहस्पतिवार सुबह शव मिला। हाथी का शव मिलने के बाद वन कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। मृत नर हाथी की उम्र 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। हाथी के शव पर रेल से टकराने की निशान मिले हैं।

तराई पश्चिमी वन विभाग के एसडीओ प्रदीप धोलाखंडी ने बताया कि बुधवार रात के समय किसी रेल से हाथी टक्करा गया। हाथी पटरी से 50 मीटर की दूरी पर गिरा पड़ा मिला। इस संबंध में रेलवे विभाग से संपर्क किया गया है।

मुख्य समाचार

देहरादून में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा: 3 नए मामलों की पुष्टि से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार...

पाकिस्तान: आर्मी काफिलों पर हमला, आसिम मुनीर के 8 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद|.... पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर...

विज्ञापन

Topics

More

    Related Articles