चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से मिलेगी इसरो के अभियानों को पंख

भारत का महात्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-3 अब 2022 में रवाना होगा. पहले इस मिशन की रवानगी 2021 में होनी थी लेकिन कोरोना संकट के चलते इस अभियान में देरी हुई. कोरोना महामारी ने चंद्रयान-3 सहित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधन संगठन (इसरो) के कई अन्य परियोजनाओं को प्रभावित किया है.

देश के लिए चंद्रयान-3 मिशन को काफी अहम माना जा रहा है. इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए इसरो के चेयरमैन के सिवन ने सोमवार को कहा कि इस मिशन को 2022 में लॉन्च किया जा सकता है और इसमें चंद्रयान-2 की तरह ऑर्बिटर नहीं होगा.

चंद्रयान-3 में चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का होगा इस्तेमाल
उन्होंने कहा, ‘हम इस पर काम कर रहे हैं. चंद्रयान-3 की बनावट भी चंद्रयान-2 की तरह होगी लेकिन इसमें ऑर्बिटर नहीं होगा. चंद्रयान-2 में जिस ऑर्बिटर का इस्तेमाल हुआ, उसका उपयोग चंद्रयान-3 में किया जाएगा. इसे ध्यान में रखते हुए हम एक सिस्टम पर काम कर रहे हैं. हम उम्मीद करते हैं इस मिशन को 2022 में लॉन्च कर दिया जाएगा.’ इसके पहले इसरो के प्रमुख ने कहा था कि चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर उसी जगह लैंड कराने की योजना बन रही है जहां पर चंद्रयान-2 की असफल लैंडिंग हुई थी. बता दें कि चंद्रमा पर अपनी लैंडिंग से चंद सेकेंड पहले चंद्रयान-2 का पृथ्वी से संपर्क टूट गया और इसकी क्रैश लैंडिंग हुई.

लैंडिंग से चंद सेकेंड पहले चंद्रयान-2 की क्रैश लैंडिंग हुई थी
इसरो की योजना चंद्रयान-2 के रोवर को चंद्रमा के दक्षिणी पोल उतारने की थी. इसके लिए इस मिशन को 22 जुलाई को लॉन्च किया गया. सात सिंतबर को चंद्रयान-2 का लैंडर चंद्रमा की सतह से जब कुछ सेकेंड की दूरी पर था तो उसकी क्रैश लैंडिंग हो गई. विक्रम की लैंडिंग यदि सफलतापूर्वक हो गई होती तो भारत अपने पहले प्रयास में ऐसा करना वाला दुनिया का पहले देश बन गया होता. चंद्रयान-2 की असफलता को पीछे छोड़ इसरो अपने अगले मिशन की सफलता के लिए दिन रात काम कर रहा है. इसरो के लिए चंद्रयान मिशन काफी महत्वपूर्ण है.

गगनयान मिशन की तैयारी में है भारत
चंद्रयान-3 की सफलता दूसरे ग्रहों के लिए इसरो के मिशन का आधार बनेगी. सिवन का कहना है कि इस मिशन के बाद मानवरहित मिशन की शुरुआत होगी. एजेंसी का उद्देश्य दिसंबर में गगनयान के मानवरहित मिशन को लॉन्च करने की है. गगनयान मिशन के तहत साल 2022 तक तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजने की योजना है. इस मिशन के लिए चयनति चार पायलटों को रूस में प्रशिक्षित किया जा रहा है. गगनयान के तीसरे मॉड्यूल मानव मिशन के बारे में सिवन ने कहा, ‘इसके लिए बहुत सारी तकनीकी को परखे जाने की जरूरत है. इसके बारे में हम बाद में फैसला करेंगे.’

Related Articles

Latest Articles

उत्तराखंड: मतदाता सूची में अभी भी जिंदा मृतक इंसान, बार-बार पुनरीक्षण अभियान चलाने का...

0
कई अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रो में मृतको को अभी भी मतदाता कि संख्या में गिना जा रहा है, कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी ओपी...

उत्तराखंड के वोटरों में पार्टियों के स्टार प्रचारक नहीं भर पाए उत्साह, मतदान प्रतिशत...

0
लोकतंत्र के महापर्व पर जनता के मुद्दों की बातचीत न करने से मतदाता भी मौन रह गया। महंगाई, बेरोजगारी, सड़क, बिजली, और पानी जैसी...

चारधाम यात्रा के पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंचा, केदारनाथ धाम के लिए सबसे...

0
चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण की आंकड़ाओं में एक बड़ा बदलाव आया है। पांच दिनों में कुल 10.66 लाख यात्री ने अपना पंजीकरण करवाया...

ऋषिकेश में दो युवक स्नान के दौरान गंगा में डूबे, देर शाम तक भी...

0
ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान बिहार और दिल्ली के दो युवक गंगा में डूब गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ...

मनीष सिसोदिया ने वापस ली अंतरिम जमानत की याचिका, सीबीआई ने बताया घोटाला का...

0
दिल्‍ली शराब घोटाला मामले में शनिवार को राउज एवेन्‍यू कोर्ट में पूर्व डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया की अर्जी पर सुनवाई हुई. सीबीआई ने उनकी...

चुनावी बांड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमित शाह की चुनौती, बोले-‘मान...

0
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी बांड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने राहुल को यह स्वीकार करने...

इस बार उत्तराखंड में केवल 56 फीसदी ही वोटिंग, दूसरी बार लगातार गिरा...

0
उत्तराखंड के पांचों लोकसभा सीटों पर रात नौ बजे तक तक मतदान प्रतिशत के रुझान ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की पेशानी को प्रभावित...

उत्तराखंड: प्रदेश में 2019 के मुकाबले बढ़ा मतदान बहिष्कार, पिछले चुनाव में 10 स्थानों...

0
इस बार के चुनाव में पिछले चुनाव के मुकाबले मतदान प्रतिशत की गिरावट के साथ ही मतदान बहिष्कार में भी भारी वृद्धि दर्ज की...

लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण का मतदान खत्म, त्रिपुरा में सबसे अधिक-जानिए अन्य राज्यों...

0
लोकसभा चुनाव के सात चरणों में पहले चरण का मतदान शुक्रवार को खत्म हो गया. 21 राज्यों में 102 सीटों पर वोटिंग हुई. इसमें...

20 अप्रैल 2024 पंचांग: जानें आज का शुभ मुहूर्त, कैलेंडर-व्रत और त्यौहार

0
आपके लिए आज का दिन शुभ हो. अगर आज के दिन यानी 20 अप्रैल 2024 को कार लेनी हो, स्कूटर लेनी हो, दुकान का...