आज लॉन्च होगा चंद्रयान-3, दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन सकता है भारत

चंद्रयान-3 दोपहर ढाई बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। 23-24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा।

बता दे चंद्रयान-3 में गोदरेज एयरोस्पेस का भी महत्वपूर्ण योगदान है। चंद्रयान-3 को ले जाने वाले रॉकेट के दूसरे चरण के दो इंजन गोदरेज एयरोस्पेस ने बनाए हैं। गोदरेज एयरोस्पेस के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट और बिजनेस हेड मानेक बहरामकामदिन ने बताया, चंद्रयान-3 एक बहुत ही प्रतिष्ठित मिशन है, गोदरेज ने दो इंजनों के लिए हार्डवेयर में योगदान दिया है, जो दूसरे चरण के इंजन हैं।

चंद्रमा के लिए भारत के तीसरे मिशन चंद्रयान-3 का शुक्रवार दोपहर 2:35:17 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण होगा। इसके लिए बृहस्पतिवार दोपहर 1:05 बजे से 25.30 घंटे का काउंटडाउन शुरू हो गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रयान-3 के जरिये चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर उतारेगा। सफल रहने पर भारत दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर उतारने वाला पहला और चंद्रमा पर यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा। अब तक रूस, अमेरिका और चीन ही चंद्रमा पर यान उतार सके हैं।

चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण अंतरिक्ष में भारी उपग्रह ले जाने के लिए बने रॉकेट एलवीएम-3 एम4 (पूर्व नाम – जीएसएलवी मार्क 3) से होगा। इससे करीब एक माह बाद 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग (पूरे नियंत्रण के साथ सतह पर सुरक्षित उतारना) करवाई जाएगी। चंद्रमा का यह हिस्सा अब तक मानव की नजरों से छिपा रहा है।

Related Articles

Latest Articles

गुजरात में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, चार आईएसआईएस आतंकी गिरफ्तार

0
गुजरात में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हो गई है. गुजरात एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद एयरपोर्ट से श्रीलंकाई मूल के चार ISIS...

सीएम धामी ने दिए निर्देश, चारधाम यात्रा का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन इस तारीख तक बंद

0
देहरादून| चारधाम यात्रा का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 31 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है. यात्रा व्यवस्थाओं के मद्देनजर फैसला लिया गया है....

दिल्ली मेट्रो में ‘अरविंद केजरीवाल को मारने की लिखी गईं धमकियां, AAP का बड़ा...

0
दिल्ली में सियासी तनाव के बीच एक और नया मामला उभर कर सामने आया है। दिल्ली मेट्रो में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से...

छत्तीसगढ़ के कवर्धा से दर्दनाक खबर, पिकअप पलटने से 18 की मौत

0
छत्तीसगढ़ के कवर्धा से दर्दनाक खबर है. यहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलट गया है. इस हादसे में 18 मजूदरों की मौत हो गई...

ऋषिकेश में एम्स की परीक्षा में नकल कराते पांच युवक गिरफ्तार, टेलीग्राम से चला रहे...

0
देहरादून पुलिस ने ऑल इंडिया स्तर पर आयोजित एम्स एमडी परीक्षा (इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट 2024) में नकल कराने के आरोप...

भीलवाड़ा भट्टी कांड में दोनों दरिंदों को फांसी की सजा, कोर्ट में ही रो...

0
राजस्थान में कोटड़ी क्षेत्र के चर्चित कोयला भट्टी प्रकरण में पोक्सो कोर्ट-2 ने दूनी (देवली) हाल तस्वारिया निवासी कालू पुत्र रंगनाथ कालबेलिया और भाई...

बद्रीनाथ में पहली बार एक दिन में पहुंचे 28 हजार श्रद्धालु, एक लाख पार...

0
बदरीनाथ धाम की यात्रा में अब एक नई उत्साहजनक रफ्तार देखने को मिल रही है। रविवार को इस पवित्र स्थल पर 28,000 से अधिक...

चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण बंद करने पर बवाल, गिराए काउंटर

0
हरिद्वार में चारधाम यात्रियों के ऑफलाइन पंजीकरण को लेकर आज माहौल तनावपूर्ण हो गया। पिछले तीन दिनों से यहां पंजीकरण प्रक्रिया बंद थी। आज...

अगर आप है पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी, तो ये खबर जरूर पढ़ें

0
अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि से...

बंगाल वोटिंग में सबसे आगे, राजनाथ ने लखनऊ तो सुनील शेट्टी ने मुंबई में...

0
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान प्रारंभ हो चुका है, जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदाता...