दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश, यमुना के जलस्तर में फिर से बढ़ोत

राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ जाने से दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार अलर्ट है। यमुना का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। सोमवार को नदी के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ा। दोपहर एक बजे जलस्तर 205.84 मीटर रिकार्ड किया गया। दोपहर 12 बजे जलस्तर 205.8 मीटर था।आज सुबह नौ बजे यमुना नदी का जल स्तर 205.58 मीटर दर्ज किया गया, जो सुबह आठ बजे 205.50 मीटर दर्ज किया गया था।

यमुना पर स्थित डेढ़ सौ साल पुराने लोहे के पुल से ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। इससे सबसे अधिक राहत एनसीआर में आवागमन करने वालों को मिली है। इस पुल के बंद होने की वजह से 60 से अधिक पैसेंजर ट्रेन निरस्त कर दी गई थी। इससे दिल्ली से गाजियाबाद, पलवल, पानीपत, साहिबाबाद समेत दिल्ली आसपास के शहरों में आवागमन करने वालों की परेशानी बढ़ गई थी। सोमवार को सभी दफ्तर और बाजार खुल जाएंगे लिहाजा कामकाजी वर्ग व व्यवसायी वर्ग को इससे काफी लाभ मिलेगा।

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी बारिश के आसार हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।बाढ़ की मुसीबतों के बीच दिल्ली मेंआज भी बारिश के आसार हैं। हालांकि यमुना का जल स्तर कर हो रहा है लेकिन फिर भी अगर बारिश अधिक होती है तो परेशानियों का बढ़ना तय है।

Related Articles

Latest Articles

अगर आपने नहीं किया ये काम, तो 01 जून से गैस बंद हो...

0
देहरादून| अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है. तो इसे आप 31 मई तक किसी भी हाल में करवा लीजिए नहीं तो गैस...

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने, बोले- सभी की सुरक्षा महत्वपूर्ण

0
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि यात्रा की शुरुआत ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप यहीं से होती...

ऋषिकेश की चीला शक्ति नहर में दो साल पहले डूबी कार को एसडीआरएफ ने...

0
ऋषिकेश में दो साल पहले, चीला शक्ति नहर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ था, जिसमें एक पिता और उसका तीन साल...

पुणे पोर्शे कार मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, फॉरेंसिक विभाग के एचओडी...

0
महाराष्ट्र के पुणे के पोर्शे कार हिट एंड रन मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में अब क्राइम ब्रांच ने...

अयोध्या रामलला के दर्शन मार्ग पर पिस्टल के साथ पकड़ा गया युवक, सुरक्षा एजेंसियां कर...

0
अयोध्या रामलला के दर्शन मार्ग पर पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। उसके साथ आए दो अन्य साथियों...

अरविंद केजरीवाल ने खटखटाया सुप्रीमकोर्ट का दरवाजा, अंतरिम जमानत को 7 दिन बढ़ाने की...

0
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाया खटखटाया है. दअसल अरविंद केजरीवाल इन दिनों अंतरिम...

उत्तराखंड: गर्मी ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 42 डिग्री से ज्यादा पहुंचा तापमान

0
उत्तराखंड के शहरी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। नौतपा काल के दौरान तापमान 42.2 डिग्री...

हमास ने एक बार फिर इजरायल पर किया बड़ा हमला, दागी मिसाइल

0
हमास ने एक बार फिर इजरायल पर बड़ा हमला किया है. रविवार को हमास की सशस्त्र शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड ने इस बारे में जानकारी...

IPL Final 2024: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर कोलकाता ने तीसरी बार जीता खिताब

0
कोलकाता नाइट राइडर्स ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2024 का खिताब जीत लिया है. केकेआर ने तीसरी बार ट्रॉफी पर अपना कब्जा...

राशिफल 27-05-2024: आज इन राशियों का शिवजी की कृपा से चमकेगा भाग्य

0
मेष-: आज का दिन बेहद शुभ रहेगा. कड़ी मेहनत का फल मिलेगा. ऑफिस में नए मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा. कार्यों...