हाईवे किनारे बनाई गई अस्थाई 40 दुकानों को प्रशासन ने किया ध्वस्त, 150 और हटाई जाएंगी

रुद्रप्रयाग गौरीकुंड में हाईवे किनारे बनाई गई अस्थाई 40 दुकानों को प्रशासन ने खाली करने के साथ ध्वस्त कर दिया है। बता दे गौरीकुंड से सोनप्रयाग तक कुल 150 दुकानें चिन्हित की गई हैं जियकी जानकारी उखीमठ के उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने दी है। वही रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में भूस्खलन में लापता हुए 17 लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू सुबह 5.30 बजे से जारी है।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य संस्थाओं के जवान खोजबीन में जुटे हैं। साथ ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह से क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है। रुद्रप्रयाग में मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गौरीकुंड दौरा रद्द हो गया है। दुर्भाग्य से रुद्रप्रयाग देश के 10 सबसे अधिक भूस्खलन खतरे वाले जिलों में से पहले नंबर पर है।

इसकी तस्दीक पिछले तीन-चार दशकों के दौरान जिले में भूस्खलन की ये बड़ी घटनाएं हैं, जिनमें हजारों लोग मारे गए या लापता हो गए। 2013 में केदारनाथ में हुए भूस्खलन और बाढ़ में 4500 लोग मौत के आगोश में सो गए थे या नामो-निशान मिट गया। वही गौरीकुंड भूस्खलन हादसे ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के राष्ट्रीय सुदूर संवेदी केंद्र (एनआरएससी) की उस भूस्खलन मानचित्र रिपोर्ट पर मुहर लगाई है।

उपग्रह से लिए गए चित्रों के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट बताती है कि रुद्रप्रयाग जिले को देश में भूस्खलन से सबसे अधिक खतरा है। भूस्खलन जोखिम के मामले में देश के 10 सबसे अधिक संवेदनशील जिलों में टिहरी दूसरे स्थान पर है।

Related Articles

Latest Articles

उत्तराखंड: खनन निदेशक एसएल पैट्रिक निलंबित, लगा ये आरोप

0
देहरादून| उत्तराखंड शासन ने प्रदेश खनन विभाग के निदेशक एसएल पैट्रिक के खिलाफ तमाम आरोपों के बाद कार्रवाई की है. इस संदर्भ में शासन...

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोविशील्ड के साइड इफेक्ट का मामला, उठी ये मांग

0
ब्रिटिश फार्मास्युटिकल दिग्गज कंपनी एस्ट्राजेनेका ने कबूल किया है कि उसकी कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड के कारण थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (TTS) के साथ थ्रोम्बोसिस नामक एक...

चीन में ढही हाईवे रोड, 24 लोगों की मौत और 30 घायल

0
चीन में आज, बुधवार, 1 मई को एक हादसा हो गया. दोपहर करीब 2 बजकर 10 मिनट पर गुआंगडोंग प्रांत के मीझोउ में एक...

अयोध्या के हनुमानगढ़ी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के किये दर्शन

0
बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंची। एयरपोर्ट पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने...

अप्रैल के महीने में जीएसटी कलेक्शन ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, सरकारी खजाने में आया...

0
अप्रैल के महीने में जीएसटी कलेक्शन ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. बीते महीने जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड 12.40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई....

चारधाम यात्रा का है प्लान, तो जरूर जाएं बधाणीताल, रंग-बिरंगी मछलियों का संसार

0
चारधाम यात्रा का आयोजन 10 मई से हो रहा है, जिसमें रुद्रप्रयाग के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने का मौका भी है। इस बार...

सलमान खान के घर फायरिंग में शामिल आरोपी ने किया सुसाइड,इलाज के दौरान मौत

0
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में शामिल एक आरोपी ने सुसाइड की कोशिश की है. घटना पुलिस...

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में क्रेडिट ट्रांसफर समस्याओं के निदान हेतु दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

0
बुधवार को देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड के सहयोग से दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत हुयी। सहायक निदेशक, उच्च शिक्षा विभाग...

गृहमंत्री के फर्जी वीडियो मामले में अब तक 8 राज्यों में 16 को नोटिस,...

0
दिल्ली पुलिस ने गृहमंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो के मामले में कार्रवाई करते हुए, 16 से ज्यादा लोगों को 8 राज्यों में नोटिस...

उत्तराखंड: अभी भी नहीं रुका जंगलों के जलने का सिलसिला, हो रहा पर्यावरण का...

0
वनों का महत्व पृथ्वी के जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जो हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक...