बागेश्वर उपचुनाव: कांग्रेस ने आप छोड़कर आए बसंत कुमार पर खेला दांव, घोषित किया प्रत्याशी

बागेश्वर| आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बसंत कुमार को कांग्रेस ने बागेश्वर उपचुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इसकी घोषणा की। बता दें कि रविवार को ही बसंत कुमार और 2022 के चुनाव में बगावत कर निर्दलीय ताल ठोकने वाले भैरव नाथ टम्टा रविवार को कांग्रेस में शामिल हुए थे। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी परिवार बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस विधानसभा उप चुनाव बड़े अंतर से जीतेगी क्योंकि भाजपा के राज में जनता त्रस्त है। खनन माफिया सरकार पर हावी हैं। भर्ती परीक्षाओं में धांधली हो रही है। यह सब मुद्दे उप चुनाव के प्रमुख मुद्दे होंगे। करन माहरा ने नगर की सीवरेज लाइन, चिकित्सकों की कमी समेत कई मुद्दे उठाए। कहा कि बागेश्वर की जनता समस्याओं से त्रस्त है।

कांग्रेस के प्रत्याशी बसंत कुमार पिछले तीन चुनाव से पार्टियां बदलते रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2017 का चुनाव बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लड़ा। चुनाव बाद उन्होंने फिर पाला बदला। वर्ष 2022 का चुनाव आम आदमी पार्टी के टिकट पर लड़ा। इस बार उपचुनाव में वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

Related Articles

Latest Articles

दिल्ली हाई कोर्ट से मनीष सिसोदिया को लगा बड़ा झटका, जमानत याचिका दूसरी बार...

0
दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित घोटाला मामले में आरोपी दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा...

सीएम धामी ने की चार धाम यात्रा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा वनाग्नि रोकथाम प्रबंधन...

0
मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सांय सचिवालय में प्रदेश में संचालित चार धाम यात्रा, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्थाओं के साथ ही...

1 जुलाई से लागू होने वाले नए आपराधिक कानूनों के लिए उत्तराखंड की तैयारी...

0
1 जुलाई 2024 से देशभर में लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए उत्तराखंड की तैयारी पूरी हो चुकी है. मुख्य सचिव...

अगर आप भी आ रहे हैं गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के दर्शन को, तो जरूर...

0
उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है. अगर आप भी यात्रा पर आ रहे हैं गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के दर्शन करना...

लंदन: सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में सीरियस टर्बुलेंस, एक यात्री की मौत-कई घायल

0
लंदन से सिंगापुर जा रही एक फ्लाइट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. यहां सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में सीरियस टर्बुलेंस आने के...

दिल्ली: AAP पर स्वाति मालीवाल ने लगाए फिर गंभीर आरोप, बोली-मैंने सच कहा तो...

0
आप कि राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीती रात 10 बजे उन्होंने एक्स...

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा इंडी गठबंधन की डूब रही है नाव, सपा-कांग्रेस ले रहे...

0
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने इलाहाबाद और फूलपुर के भाजपा प्रत्याशियों, नीरज...

उत्तराखंड में इस बार गर्मी ने थोड़ा रिकॉर्ड, 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा...

0
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिला जब हवा चलने और नमी के कारण तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान लगभग एक डिग्री...

मुंबई: एमिरेट्स की फ्लाइट की चपेट में आने से 40 राजहंसों की मौत,...

0
मुंबई में एमिरेट्स की फ्लाइट की चपेट में आने से 40 राजहंसों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी तब हुई जब मुंबई...

केदारनाथ धाम में अब गर्भगृह से दर्शन शुरू, तीर्थपुरोहितों ने खास लोगों को ही दर्शन करने...

0
केदारनाथ धाम में भक्तों के लिए गर्भगृह से दर्शन की सुविधा फिर से शुरू हो गई है। आज मंगलवार की सुबह पांच बजे से...