चंद्रयान-3 मिशन: विक्रम लैंडर ने भेजी चांद की फोटो, इसरो ने ट्वीट कर दिखाया नजारा

चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है. वहीं भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने विक्रम लैंडर द्वारा भेजी गई तस्वीर को शेयर किया है. इसरो ने ट्वीट कर बताया कि विक्रम लैंडर द्वारा कुछ तस्वीरें भेजी गई हैं. लैंडर में लगा कैमरा लैंडिंग के दौरान बोल्डर और गहरी खाइयों की जानकारी देता रहता है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा कि उसने चंद्रयान-3 मिशन के ‘लैंडर मॉड्यूल’ (एलएम) को कक्षा में थोड़ा और नीचे सफलतापूर्वक पहुंचा दिया, और इसके अब 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है.

अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि लैंडर माड्यूल प्रस्तावित ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ से पहले अंदरूनी जांच की प्रक्रिया से गुजरेगा. इसरो ने कहा कि लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है. इससे पहले, इसरो ने कहा था कि मॉड्यूल 23 अगस्त को शाम पांच बजकर 47 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा.

इसरो ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर रविवार तड़के एक पोस्ट में कहा, ‘दूसरे और अंतिम डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) अभियान में लैंडर मॉड्यूल सफलतापूर्वक कक्षा में और नीचे आ गया है. मॉड्यूल अब आंतरिक जांच प्रक्रिया से गुजरेगा और निर्दिष्ट लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतजार करेगा.’

इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3 मिशन के जरिये अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करेगा. इसने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, और उद्योग की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है जो अंतरिक्ष अन्वेषण में राष्ट्र की प्रगति को प्रदर्शित करता है.

इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम का टेलीविजन पर 23 अगस्त को सीधा प्रसारण किया जाएगा, जो इसरो की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज, और डीडी (दूरदर्शन) नेशनल टीवी चैनल सहित कई मंचों पर पांच बजकर 27 मिनट से शुरू होगा. इसरो ने कहा, ‘चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग एक ऐतिहासिक क्षण है जो न केवल उत्सुकता बढ़ाएगा, बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण की भावना भी उत्पन्न करेगा.’

इसरो ने कहा कि इसके आलोक में देश भर में सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों को छात्रों और शिक्षकों के बीच इसे सक्रियता से प्रचारित करने के लिए आमंत्रित किया गया है, तथा चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का परिसरों में सीधा प्रसारण आयोजित किया जाएगा.

Related Articles

Latest Articles

उत्तराखंड में बढ़ती आग को लेकर मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक की, कहा-...

0
उत्तराखंड के मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने एक समीक्षा बैठक की| और बताया कि देर रात से मौसम में हुए बदलाव के कारण जंगल...

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर दिया फैसला, बोले चुनाव प्रचार मौलिक...

0
प्रवर्तन निदेशालय ने सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अंतरिम जमानत की याचिका पर विरोध दर्ज किया है। इस मामले में, प्रवर्तन निदेशालय...

देहरादून में कबाड़ी की दुकान में बम फटने से हुआ धमाका, आठ लोग हुए...

0
आज राजधानी देहरादून में एक भयंकर हादसा हो गया। किद्दूवाला में एक कबाड़ी की दुकान में अचानक धमाका हो गया, जिससे आठ लोगों को...

सुप्रीम कोर्ट से लाखों बैंक कर्मियों को लगा बड़ा झटका, अब इन पैसों पर...

0
अगर आप भी बैंक कर्मी हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है. क्योकि देश की सर्वोच्च अदालत ने बैंककर्मियों को बड़ा झटका...

पिछले 24 घण्टों में उत्तराखण्ड में वनाग्नि की कोई भी नई घटना नही, सीएस...

0
गृह सचिव, भारत सरकार की अध्यक्षता में उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने...

पाकिस्तान: लाहौर हवाई अड्डे पर लगी भीषण आग, कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बाधित

0
पाकिस्तान के लाहौर हवाई अड्डे में स्थित लाउंज में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. घटना के चलते इनॉगरल हज यात्रा सहित कई अंतरराष्ट्रीय...

उत्तराखंड: यमुनोत्री हाईवे पर हुआ हादसा, धरासू बैंड के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर,...

0
यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। टिहरी गढ़वाल के...

उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्ट को लेकर लोगों में गुस्सा, बोले कुमाऊं के पास क्या बचेगा

0
उत्तराखंड हाइकोर्ट की शिफ्टिंग के मामले में संविदा उत्पन्न हो रही है। मुख्य न्यायाधीश ने गौलापार को इसे अनुचित ठहराते हुए नए स्थान के...

आईपीएल में हैदराबाद के खिलाफ टीम के प्रदर्शन से नाखुश दिखे LSG के मालिक संजीव...

0
विवादों से भरे मैच के बाद, सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ एक शानदार जीत दर्ज की। ट्रेविस हेड और...

उत्तराखंड के सोमेश्वर में बादल फटने से मची तबाही, मकानों में घुसा मलबा

0
अल्मोड़ा के सोमेश्वर क्षेत्र में अचानक आयी बारिश ने एक बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। बारिश के पानी ने अनेक मकानों में मलबा घुस...