देहरादून: सीएम के स्वागत समारोह में अव्यवस्थाएं, देखते ही देखते उमड़ पड़ी भीड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। लेकिन इस दौरान स्वागत समारोह में भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं।यहां देखते ही देखते भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

बता दे कि मामले में कप्तान ने जांच के आदेश दे दिए हैं। भीड़ के कारण यहां स्थिति संभालने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। मुख्यमंत्री लंदन दौरे से लौटे, जिसके बाद राजधानी में उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनने पर मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री के यूनाइटेड किंगडम से उत्तराखंड आगमन पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

मुख्य समाचार

सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान देश की शान: सीएम धामी

|रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भारत-नेपाल सीमा...

विज्ञापन

Topics

More

    सीमाओं की सुरक्षा में तैनात हमारे जवान देश की शान: सीएम धामी

    |रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भारत-नेपाल सीमा...

    स्मृति मंधाना का शानदार शतक, महिला एकदिवसीय क्रिकेट में नई ऊँचाई पर पहुंची

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने...

    Related Articles