कर्फ्यू को भी भेद निकला करोना, देहरादून समेत इन 4 जिलों में नहीं थम रहे कोरोना केस

राज्य के जिन जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है, वहां पाजिटिस केस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एक मई से आज छह मई तक के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं कि अब कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ज्यादा सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

एक मई को देहरादून में 2266 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जोकि छठवें दिन बढ़कर 3123 तक पहुंच गए हैं। यूएसनगर में छह दिन में संक्रमित केस का ग्राफ एकदम दोगुना हुआ है। चिंता की बात है कि उत्तराखंड में गुरुवार को रिकार्ड 151 कोविड मरीजों की मौत हो गई।

एक दिन के भीतर सबसे ज्यादा 8517 नए मरीज भी मिले हैं। दून में तीन हजार, हरिद्वार और यूएसनगर में एक हजार से अधिक संक्रमित हुए हैं। राज्य के एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 62911 पहुंच गई है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में गुरुवार 4548 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं।

संक्रमण की रफ्तार भी तेज हुई है। राज्य का एक भी जिला ऐसा नहीं रहा, जहां गुरुवार को संक्रमितों की संख्या 100 से कम रही हो। देहरादून, हरिद्वार और यूएसनगर के बाद सबसे ज्यादा 847 संक्रमित नैनीताल जिले में मिले हैं।

कर्फ्यू का असर नहीं:
तारीख                  देहरादून          हरिद्वार          नैनीताल          यूएसगनर

1.5.2021             2266                578                 810              503
2.5.2021             2580                628                 436              567
3.5.2021             2066                676                 458              656
4.5.2021             2789                657                 819              833
5.5.2021             2771                599                 956             1043
6.5.2021             3123                1045               847             1130

Related Articles

Latest Articles

IPL 2024 SRH Vs MI: सूर्यकुमार यादव ने जड़ी तूफानी शतक, वानखेड़े में मुंबई...

0
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के 54वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया है. मुंबई ने हैदराबाद को 7 रन से करारी शिकस्त...

राशिफल 07-05-2024: आज हनुमानजी करेंगे इन राशियों का कल्याण

0
मेष -: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा. माता-पिता आज अपने बच्चों के लिए समय निकालेंगे और उनके साथ गेम खेलेंगे. सिंगर्स को आज किसी...

07 मई 2024 पंचांग: जानें आज का शुभ मुहूर्त, कैलेंडर-व्रत और त्यौहार

0
आपके लिए आज का दिन शुभ हो. अगर आज के दिन यानी 07 मई 2024 को कार लेनी हो, स्कूटर लेनी हो, दुकान का...

उत्तराखंड: जंगलों में तेजी से फैल रही आग, श्रीनगर में मैदान में उतरी वायुसेना

0
उत्तराखंड के जंगलों में तेजी से फैल रही आग को बुझाने के लिए अब वायु सेना भी मैदान में उतरी है. वायुसेना का हेलीकॉप्टर...

खालिस्तानी फंडिंग मामला: सीएम केजरीवाल पर आई नई मुसीबत, एलजी ने की एनआईए जांच...

0
नई दिल्ली| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर अब नई मुसीबत आ गई है क्योंकि उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने खालिस्तानी फंडिंग के मामले में...

लोकसभा चुनाव के बाद लगेगा तगड़ा झटका, मोबाइल टैरिफ में भारी भरकम इजाफा होने...

0
लोकसभा चुनाव के खत्म होने और 4 जून 2024 को नतीजों के एलान के बाद मोबाइल टैरिफ में भारी भरकम इजाफा होने का अनुमान...

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए...

0
रुद्रप्रयाग| 10 मई को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने वाले हैं. विश्व विख्यात केदारनाथ धाम की पंचमुखी चल...

लोकसभा चुनाव 2024: कन्हैया कुमार ने उत्तर पूर्वी दिल्ली दाखिल किया नामांकन, मनोज तिवारी...

0
सोमवार (6 मई) को कांग्रेस नेता और जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया....

सीआईएससीई 10वीं, 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें अपना परिणाम

0
आज (सोमवार) 6 मई को काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. बोर्ड...

दिल्ली के बाद अहमदाबाद के स्कूलों को मिली बम की धमकी, मची खलबली

0
अहमदाबाद के तीन स्कूलों में आज बम की धमकी मिली है. सोमवार 6 मई को ईमेल के जरिए स्कूलों को बम से उड़ाने की...