अक्षय तृतीया पर कल यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे, गंगोत्री के 15 मई को खुलेंगे

कल अक्षय तृतीया है । इस पावन पर्व पर यमुनोत्री के धाम के कपाट खोले जाने की तैयारियां शुरू हो गई है। शुक्रवार 14 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सुबह 9:15 बजे शनिदेव की डोली की अगुवाई में मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास खुशीमठ से यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। जो 11 बजे यमुनोत्री धाम पहुंचेगी।

धाम में विधिवत पूजा अर्चना के बाद अभिजीत मुहूर्त पर कर्क लग्न में दोपहर 12:15 बजे परंपरा अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ यमुनोत्री धाम के कपाट खोले दिए जाएंगे। जिसके बाद आगामी ग्रीष्मकाल के 6 माह तक देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्री मां यमुना के दर्शन यमुनोत्री धाम में कर सकेंगे।

इसके लिए यमुनोत्री मंदिर समिति, पंच पंडा समिति एवं यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों सहित खरसाली के ग्रामीणों ने तैयारियों शुरू कर दी है। बता दें कि कोरोना काल बीतने के बाद चारधाम यात्रा शुरू होने पर तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम की सुगम यात्रा कर सकेंगे। बीते साल भिडियालीगाड़ के पास भूस्खलन से तबाह हुए यमुनोत्री धाम के पैदल रास्ते का बाईपास तैयार कर दिया है। बाईपास में पक्के पैदल मार्ग के साथ ही पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बीते साल 11 सितंबर को भिडियालीगाड़ के पास हुए भारी भूस्खलन से जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर बना पुल और करीब 150 मीटर रास्ता ध्वस्त हो गया था।

कोविड महामारी के चलते सरकार ने इस बार चारधाम यात्रा स्थगित कर दी है। वहीं गंगोत्री धाम के कपाट 15 मई को खुलेंगे। अक्षय तृतीय, मिथुन लग्न की शुभ बेला पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ सुबह 7:30 पर श्रद्धालुओं के दर्शनाथ कपाट खोल दिये जायेंगे।

पवित्र धाम के कपाट खोलने के लिए 14 मई को अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से सुबह 11:45 बजे मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

Related Articles

Latest Articles

उत्तरप्रदेश: भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह की रैली में फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से...

0
चर्चा में रही कैसरगंज संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में फायरिंग का वीडियो सामने आया। हर्ष फायरिंग में गोलियों की...

उत्तराखंड: बीते 24 घंटे में 64 जगह जले जंगल, दो की मौत, सीएम धामी...

0
उत्तराखंड में शुक्रवार को जंगलों में आग फिर फैल गई और 24 घंटे के भीतर वनाग्नि की 64 घटनाएं सामने आईं। इस आग के...

कोविशील्ड लगवाने वालों को अब नहीं हैं डरने की जरूरत, केजीएमयू ने शोध पत्रों...

0
केजीएमयू के न्यूरोलॉजी विभाग ने कोविशील्ड वैक्सीन के दुष्प्रभावों पर अध्ययन किया है और देशभर में शोध पत्रों का विश्लेषण किया है। न्यूरोलॉजी इंडिया...

चीन के नक़्शे कदम पर नेपाल, 100 के नोट पर छापेगा लिपुलेख, लिंपियाधुरा और...

0
काठमांडू|..... पड़ोसी देश नेपाल भी अब चीन के नक्शेकदम पर चलता दिखाई दे रहा है. नेपाल ने कल यानी शुक्रवार को नक्शे के साथ...

उत्तराखंड में गर्मी बढ़ते ही बढ़ी बिजली की मांग, यूनिट पहुंची करीब पांच करोड़,...

0
उत्तराखंड में गर्मियों के साथ ही बिजली की मांग में भारी वृद्धि देखने को मिल रही है। इस समय, लगभग पांच करोड़ यूनिट तक...

उत्तराखंड: मसूरी-देहरादून रोड पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, 5 की...

0
शनिवार सुबह करीब पांच बजे मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. हादसे में चार युवकों...

उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

0
शनिवार को उत्तराखंड के पांच जिलों में तेज हवा और आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,...

कास्परोव की राहुल गांधी को सलाह, शीर्ष स्तर को चुनौती देने से पहले रायबरेली...

0
तीन मई कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पसंदीदा शतरंज खिलाड़ी गैरी कास्परोव ने खेल के प्रति उनके शौक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि...

IPL 2024 KKR Vs MI: कोलकाता ने मुंबई को उसके घर पर ही हराया,...

0
शुक्रवार को आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस को उसके घर पर हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने सीजन की 7वीं जीत हासिल...

राशिफल 04-05-2024: राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए

0
मेष-आज का दिन आपके लिए खुशियां भरा रहने वाला है. आज किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी. आपके आस-पास के कुछ...