एनडीए में जश्न: द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हराया, देश की 15वीं राष्ट्रपति को बधाई देने पहुंचे पीएम मोदी

द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी. एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. तीसरे राउंड की गिनती में ही उन्होंने राष्ट्रपति बनने के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट पा लिए हैं. पहले ही द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही थी.

उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हरा दिया है. अभी एक राउंड वोटों की गिनती बची है, लेकिन यह सिर्फ औपचारिकता मात्र है. मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए.

थर्ड राउंड में ही मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले. वहीं यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके. इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं. बाकी के राज्यों की गिनती जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्‌डा मुर्मू से मिलने उनके घर पहुंचे.

यशवंत सिन्हा ने भी हार मान ली है. उन्होंने मुर्मू को बधाई देते हुए कहा- द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं. देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी. मुर्मू को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुभकामनाएं दीं.

उन्होंने कहा- राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई. वे गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं. आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचीं. यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत है.

Related Articles

Latest Articles

मुंबई: घाटकोपर इलाके के बाद पुणे से सटे पिंपरी-चिंचवड़ में गिरा होर्डिंग, टला बड़ा...

0
मुंबई के घाटकोपर इलाके में बीते दिनों हुई दुर्घटना के बाद अब पुणे से सटे पिंपरी-चिंचवड़ में दिल दहलाने वाली घटना देखने को मिली...

दिल्ली बीजेपी दफ्तर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां काबू पाने में जुटी

0
गुरुवार को पंडित पंत मार्ग पर स्थित दिल्ली बीजेपी के दफ्तर में आग लग गई है. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड...

दिल्ली: स्वाति मालीवाल विवाद अरविंद केजरीवाल पर पड़ रहा भारी, आप ने दी ये...

0
अरविंद केजरीवाल के चुनावी अभियान पर स्वाति मालीवाल के साथ हुई हिंसा का मामला एक बड़ा प्रश्न बन चुका है। उनके जहां भी जाने...

खत्म हुआ इंतजार, ‘स्कैम 3’ इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

0
हंसल मेहता की वेब सीरीज ‘स्कैम’ से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है. इस वेब सीरीज के पहले 2 पार्ट आ चुके हैं...

दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग का सीएम के निजी सचिव को नोटिस, कल पेशी के...

0
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार को राष्ट्रीय महिला आयोग ने शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है।...

स्वाति मालीवाल बदसलूकी मामला: दिल्ली पुलिस एक्शन में, सांसद का बयान दर्ज करने घर...

0
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस अब एक्शन में नजर आ रही है. दिल्ली पुलिस...

राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी हार, दूसरे नंबर में बने रहने के लिए...

0
राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जो उसकी टूर्नामेंट में लगातार चौथी हार है। इस...
अरविन्द केजरीवाल

केजरीवाल का बड़ा बयान, योगी आदित्यनाथ हैं पीएम मोदी और अमित शाह की राह...

0
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लखनऊ पहुंचे. लखनऊ में उन्होंने समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव के साथ...

उत्तराखंड के चारधाम में बड़ा अपडेट, अब मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित

0
चारधाम यात्रा को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, अब मंदिर परिसर के 200 मीटर के दायरे में मोबाइल...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पीएमएलए के तहत गिरफ्तार नहीं कर सकती ईडी

0
देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है. 16 मई गुरुवार को शीर्ष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया...