नहीं रहे यूपी के पूर्व ऊर्जा मंत्री, ब्राह्मण नेता के रूप में जाने जाते थे रामवीर उपाध्याय-हाथरस जिले को दिलाई पहचान

उत्तर प्रदेश की सियासत में कद्दावर नेता के रूप में पहचान बनाने वाले पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय नहीं रहे. उनके निधन के बाद हाथरस समेत आसपास जिलों में शोक की लहर है. हाथरस के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय का 65 साल की आयु में शुक्रवार रात 10 बजे आगरा में निधन हो गया.

पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय कैंसर से जूझ रहे थे. आगरा स्थित अपने निवास पर रात में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी मौत हो गई. पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. हाथरस से अपनी सियासी पारी शुरू करने वाले रामवीर उपाध्याय ने कद्दावर नेता के रूप में पहचान बनाई. कभी पूरे देश में औद्योगिक शहर के नाम से विख्यात हाथरस को रामवीर उपाध्याय की पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका रही है.

रामवीर उपाध्याय लगातार 5 बार विधायक रहे हैं और 4 बार प्रदेश में बसपा सरकार में ऊर्जा, सहित कई अहम विभागों के मंत्री रह चुके थे. रामवीर उपाध्याय वर्तमान में भाजपा में थे. रामवीर उपाध्याय हाथरस सहित पूरे प्रदेश में ब्राह्मण नेता के रूम में जाने जाते थे. रामवीर उपाध्याय 1996, 2002, 2007, 2012, 2017 में लगातार 5 बार विधानसभा चुनाव जीत कर विधायक बने. उनके निधन की जानकारी पाकर समूचे हाथरस क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

हाथरस शहर में बने रामवीर उपाध्याय के आवास पर रात से ही हजारों की संख्या में भीड़ जुटने लगी. ‌रामवीर उपाध्याय जमीनी नेता थे, हाथरस ही नहीं बल्कि आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा समेत तमाम जिलों के लोगों से उनका बहुत लगाव था. हाथरस शहर में स्थित उनका घर हमेशा लोगों के लिए खुला रहता था. ‌हाथरस से निकले रामवीर उपाध्याय ने सियासत के क्षेत्र में बड़ी पहचान बनाई. ‌हाथरस की जनता अपने प्रिय नेता की आकस्मिक मृत्यु से शोक में है .

“90 के दशक में अपनी सियासी पारी शुरू करने वाले रामवीर उपाध्याय ने हाथरस को जिला बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई”. ‌ हाथरस से कुछ दूर गांव बामोली में 1 अगस्त 1957 को रामवीर उपाध्याय का जन्म हुआ था. ‌ उन्होंने शुरुआती पढ़ाई हाथरस जिले में की फिर एलएलबी करने के बाद मेरठ और गाजियाबाद में वकालत की. उसके बाद वे हाथरस में आ गए और राजनीति में सक्रिय हो गए. 1991 के चुनाव से पहले वे क्षेत्र में सक्रिय हुए.

1996 में वह हाथरस से बीएसपी की टिकट पर चुनाव लड़े, जीते और पहली ही बार में मायावती के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने.‌‌ उसके बाद रामवीर उपाध्याय साल 2002 और 2007 में हाथरस से ही बसपा के टिकट पर चुने गए. साल 2012 में हाथरस की सिकंदराराऊ सीट से बसपा के टिकट पर विधायक बने. ‌ उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार में हर बार रामवीर उपाध्याय ने ऊर्जा मंत्रालय संभाला. ‌‌

साल 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने हाथरस की सादाबाद सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते. साल 2022 विधानसभा चुनाव से पहले रामवीर उपाध्याय ने भाजपा का दामन थाम लिया. भाजपा में उन्हें सादाबाद से टिकट दिया. लेकिन वह हार गए. उन्हें सपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने हरा दिया. चुनाव के दौरान वे बीमार चल रहे थे. ‌

शुक्रवार रात आगरा के अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद रामवीर उपाध्याय ने दुनिया को अलविदा कह दिया. ‌उनकी पत्नी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय हाल ही में बीजेपी में शामिल हुईं हैं जो जिला पंचायत की अध्यक्ष है. उसके बाद उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली. सीमा उपाध्याय साल 2009 में आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव जीती थीं.

उन्होंने सपा प्रत्याशी और फिल्म अभिनेता राज बब्बर को हराया था. रामवीर उपाध्याय के एक बेटे और दो बेटी हैं. वहीं उनके तीन छोटे भाई विनोद उपाध्याय, मुकुल उपाध्याय और नकुल उपाध्याय हैं. एक समय उपाध्याय की पूरी फैमिली बसपा में हुआ करती थी लेकिन आज सभी भाजपा में हैं. रामवीर उपाध्याय के निधन के बाद हाथरस जनपद को हमेशा एक लोकप्रिय और एक कद्दावर नेता की कमी खलती रहेगी.

–शंभू नाथ गौतम

Related Articles

Latest Articles

लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में 60% से ज्यादा वोटिंग, केंद्र के 10 मंत्री सहित...

0
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 10 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर हुए मतदान में मतदाताओं में...

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला: ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से फटकार, ‘यह...

0
पश्चिम बंगाल में शिक्षकों की भर्ती घोटाले को लेकर ममता सरकार को सु्प्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है. यहां पर मंगलवार को सुनवाई...

हरियाणा की भाजपा सरकार अल्पमत में, तीन निर्दलीय विधायकों ने दिया झटका

0
चंडीगढ़| हरियाणा के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों के बीजेपी से अलग होने के...

दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान, कहा-ये मेरा आखिरी चुनाव

0
मंगलवार को कांग्रेस के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने लोकसभा चुनाव के...

उत्तरप्रदेश: सीएम योगी अपनी जनसभा में बोले- राम पर आस्था रखने वाले विकास कर...

0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को चुनाव प्रचार के सिलसिले में सीतापुर के नैमिषराण्य पहुंचे, और अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने रामचरितमानस की पंक्तियों के...

चारधाम यात्रा: सात जिलों में बनी 130 पार्किंग, सत्तर हजार वाहन हो सकेंगे पार्क

0
इस बार चारधाम यात्रा के आयोजन में पुलिस प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। 130 पार्किंग स्थलों को चिह्नित करके, उन्होंने यात्रियों के...

पुतिन ने रिकॉर्ड पांचवीं बार ली रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ

0
मॉस्को|.... मंगलवार को व्लादिमीर पुतिन ने एक भव्य समारोह में रूस के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. क्रेमलिन में हुए समारोह अगले पांच...

सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दिया केजरीवाल की जमानत याचिका पर कोई फैसला, बिना आदेश...

0
दिल्ली शराब घोटाले के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत की मांग को सुप्रीम कोर्ट में रखा था। उनकी...

चारधामयात्रा: 12 महिला रेस्क्यूर पहली बार एसडीआरएफ टीम में की गई शामिल, अलग-अलग पोस्टों पर...

0
एसडीआरएफ ने चारधाम यात्रा मार्गों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 12 महिला रेस्क्यूर को अपनी टीम में शामिल किया है। उनके साथ...

उत्तराखंड: जंगल की आग बुझाने के लिए शासन प्रशासन ने झोंक पूरी ताकत, अब...

0
उत्तराखंड के जंगलों में बीते साल के नवम्बर माह से अब तक 910 से अधिक वनाग्नि की घटनाएं सामने आई हैं. इसके कारण 1...