मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव: मुलायम सिंह यादव की विरासत संभालेंगी डिंपल यादव, सपा को मिली रिकॉर्ड जीत

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की विरासत अब उनकी बहू डिंपल यादव संभालेंगी क्योंकि उन्होंने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को 288461 वोटों से हरा दिया है.

मैनपुरी की लोकसभा उपचुनाव में प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव की जसवंतनगर सीट से जिस तरह से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए वोटों की बारिश हुई, उसका परिणाम यह है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का विलय समाजवादी पार्टी में हो गया. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं.

दरअसल, शिवपाल के भतीजे और जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव ने उनकी गाड़ी से प्रसपा झंडा निकालकर सपा का झंडा लगा दिया. फ़िलहाल शिवपाल यादव की तरफ से इस बात का औपचारिक ऐलान होना अभी बाकी है.

मैनपुरी लोकसभा सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई है. मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र सपा का गढ़ माना जाता है. सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को कुल 617625 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह को 329489 वोट हासिल हुए और इस तरह से डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी को 288136 वोटों से शिकस्त दे दी.

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी. शुरुआती रुझान में ही सपा की डिंपल यादव बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य से आगे निकल गई थीं और उन्होंने अंत तक यह बढ़त बनाए रखी.

मुलायम की विरासत को बचाने के लिए उनकी बहू और सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं तो बीजेपी ने मैनपुरी में भगवा फहराने के लिए रघुराज सिंह शाक्य पर दांव चला है. 5 तारीख को हुए मतदान में कुल 53 फीसदी वोटिंग हुई. मैनपुरी उपचुनाव में सबसे ज्यादा करहल विधानसभा क्षेत्र के 34 राउंड में वोटों की गिनती हुई. मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं. मैनपुरी की चार विधानसभाओं के अलावा इटावा की जसवंतनगर विधानसभा इसमें शामिल है.


Related Articles

Latest Articles

केदारनाथ धाम तक श्रद्धालुओ को पहुंचाएगा मंदाकिनी नदी किनारे बना आस्था पथ, नजर...

0
इस बार 10 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में एक नया रंग देखने को मिलेगा। धार्मिक यात्रियों के लिए जो पिछले सालों...

राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से भरा नामांकन, मां सोनिया और बहन प्रियंका रहीं...

0
राहुल गांधी ने अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर आज रायबरेली से पर्चा भरा। इस महत्वपूर्ण क्षण में उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन...

राहुल गांधी के अमेठी छोड़ रायबरेली से नामांकन भरने पर पीएम मोदी का तंज,...

0
पीएम नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को बर्धमान पश्चिम बंगाल में हुंकार भरी रैली ने चुनाव प्रचार में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संदेश...

उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने 14 राजनीतिक दलों को थमाया नोटिस, रजिस्ट्रेशन पर भी...

0
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने 14 राजनीतिक दलों को नोटिस थमा दिया है. इन सभी दलों ने वर्ष 2022-23...

प्रियंका ने अमेठी में जनता में भरा जोश, बोली भाजपा धन बल से...

0
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद अमेठी के कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं और कार्यकर्ताओं...

अब मोडिफाइ टायर लगवाने पर कटेगा 5,000 रुपए का चालान, कुछ अन्य नियम तोड़ने...

0
आधुनिक युग में अपने को अलग दिखाने का ट्रेंड लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. आपने दिल्ली एनसीआर ही नहीं बल्कि देश के...

देहरादून: सुनिधि चौहान ने एसजीआरआर विवि में बिखेरा सुरों का जादू, छात्र जमकर गीतों...

0
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के वार्षिक फैस्ट जैनिथ-2024 में बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान की गीतों का महान आकर्षण था। छात्र-छात्राओं ने...

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे, जानिए इसका इतिहास और महत्व

0
वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे 3 मई को पूरे विश्व में मनाया जाता है. भारत के साथ-साथ दुनिया के तमाम देशों में इस दिन को...

आज होगा राहुल गांधी का नामांकन, रायबरेली के लिए रवाना हुआ गांधी परिवार

0
राहुल गांधी आज रायबरेली से पर्चा भरेंगे और अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर इस नई सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने राहुल गांधी...

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली सीट पर खोले पत्ते, जानें कहां...

0
उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति में कांग्रेस पार्टी ने आज यानी शुक्रवार को अपनी दो पारंपरिक सीट अमेठी और रायबरेली पर आखिरकार उम्मीदवारों का...