मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिला स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान 2022

नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।


बता दे कि मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व नित्यानंद स्वामी की 94 वें जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व नित्यानंद स्वामी को नमन करते हुए कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा प्रदान करने की उनकी संकल्पबद्धता अभूतपूर्व थी। उनका जीवन सभी के लिए एक प्रेरणापुंज के समान है।

उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अंत्योदय के विचार को अपने कार्यों के माध्यम से सिद्ध किया। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए। उन्होंने नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रथम मुख्यमंत्री के स्वच्छ राजनीतिक जीवन से प्रेरित होकर ही सरकार उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने संकल्प को पूर्ण करने के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें नया उत्तराखंड बनाने के लिए नई ऊर्जा देने का कार्य करेगा।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पदमश्री बसंती बिष्ट, जितेंद्र जोशी, हरेंद्र कुमार गर्ग, डा डीएम काला, प्रेम हिगवाल को सम्मानित किया। उत्तराखंड गौरव सम्मान रस्किन बांड एवं प्रसून जोशी को दिया गया था, उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों ने यह सम्मान ग्रहण किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद रेखा वर्मा, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डा अम्मार रिजवी, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, समाजसेवी डा एस फारुख व डा आरके बक्शी ने भी अपने विचार रखे।

Related Articles

Latest Articles

सूरत और इंदौर के बाद पुरी में कांग्रेस को लगा झटका, सुचरिता मोहंती ने...

0
लोकसभा चुनाव के बीच ओडिशा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पुरी से कांग्रेस उम्मीदवार सुचरिता मोहंती ने पार्टी को अपना टिकट लौटा...

कोबरा कांड के बाद अब मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे यूट्यूबर एल्विश यादव, ईडी...

0
यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. कोबरा कांड के बाद अब मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी उनका नाम सामने...

उत्तरप्रदेश: भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह की रैली में फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से...

0
चर्चा में रही कैसरगंज संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में फायरिंग का वीडियो सामने आया। हर्ष फायरिंग में गोलियों की...

उत्तराखंड: बीते 24 घंटे में 64 जगह जले जंगल, दो की मौत, सीएम धामी...

0
उत्तराखंड में शुक्रवार को जंगलों में आग फिर फैल गई और 24 घंटे के भीतर वनाग्नि की 64 घटनाएं सामने आईं। इस आग के...

कोविशील्ड लगवाने वालों को अब नहीं हैं डरने की जरूरत, केजीएमयू ने शोध पत्रों...

0
केजीएमयू के न्यूरोलॉजी विभाग ने कोविशील्ड वैक्सीन के दुष्प्रभावों पर अध्ययन किया है और देशभर में शोध पत्रों का विश्लेषण किया है। न्यूरोलॉजी इंडिया...

चीन के नक़्शे कदम पर नेपाल, 100 के नोट पर छापेगा लिपुलेख, लिंपियाधुरा और...

0
काठमांडू|..... पड़ोसी देश नेपाल भी अब चीन के नक्शेकदम पर चलता दिखाई दे रहा है. नेपाल ने कल यानी शुक्रवार को नक्शे के साथ...

उत्तराखंड में गर्मी बढ़ते ही बढ़ी बिजली की मांग, यूनिट पहुंची करीब पांच करोड़,...

0
उत्तराखंड में गर्मियों के साथ ही बिजली की मांग में भारी वृद्धि देखने को मिल रही है। इस समय, लगभग पांच करोड़ यूनिट तक...

उत्तराखंड: मसूरी-देहरादून रोड पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, 5 की...

0
शनिवार सुबह करीब पांच बजे मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. हादसे में चार युवकों...

उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट

0
शनिवार को उत्तराखंड के पांच जिलों में तेज हवा और आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,...

कास्परोव की राहुल गांधी को सलाह, शीर्ष स्तर को चुनौती देने से पहले रायबरेली...

0
तीन मई कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पसंदीदा शतरंज खिलाड़ी गैरी कास्परोव ने खेल के प्रति उनके शौक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि...