अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज (10 नवंबर) तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. द्वीप के पोर्टब्लेयर से 253 किमी दक्षिण-पूर्व में 10 नवंबर की सुबह लगभग 2:29 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी.
इससे पहले 8 नवंबर की देर रात भारत में कई जगह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. पड़ोसी देश नेपाल के डोटी में भूकंप के कारण 6 लोगों की मौत हो गई. भारत में दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप का केंद्र नेपाल था. नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पास भी सबसे तेज 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए.
अंडमान और निकोबार की बात करें तो यहां इससे पहले 2 और 3 सितंबर को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिनकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता क्रमश: 4.9 और 4.4 मापी गई थी. इसके बाद 24 सितंबर को यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए. द्वीपीय प्रदेश में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई थी. भूकंप के झटके तेज थे लेकिन, इससे किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ.

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के झटके, 4.3 रही तीव्रता
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories