चंद्रयान-3 मिशन: विक्रम लैंडर ने भेजी चांद की फोटो, इसरो ने ट्वीट कर दिखाया नजारा

चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है. वहीं भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने विक्रम लैंडर द्वारा भेजी गई तस्वीर को शेयर किया है. इसरो ने ट्वीट कर बताया कि विक्रम लैंडर द्वारा कुछ तस्वीरें भेजी गई हैं. लैंडर में लगा कैमरा लैंडिंग के दौरान बोल्डर और गहरी खाइयों की जानकारी देता रहता है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा कि उसने चंद्रयान-3 मिशन के ‘लैंडर मॉड्यूल’ (एलएम) को कक्षा में थोड़ा और नीचे सफलतापूर्वक पहुंचा दिया, और इसके अब 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है.

अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि लैंडर माड्यूल प्रस्तावित ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ से पहले अंदरूनी जांच की प्रक्रिया से गुजरेगा. इसरो ने कहा कि लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल के 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है. इससे पहले, इसरो ने कहा था कि मॉड्यूल 23 अगस्त को शाम पांच बजकर 47 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा.

इसरो ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर रविवार तड़के एक पोस्ट में कहा, ‘दूसरे और अंतिम डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) अभियान में लैंडर मॉड्यूल सफलतापूर्वक कक्षा में और नीचे आ गया है. मॉड्यूल अब आंतरिक जांच प्रक्रिया से गुजरेगा और निर्दिष्ट लैंडिंग स्थल पर सूर्योदय का इंतजार करेगा.’

इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3 मिशन के जरिये अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करेगा. इसने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, और उद्योग की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है जो अंतरिक्ष अन्वेषण में राष्ट्र की प्रगति को प्रदर्शित करता है.

इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम का टेलीविजन पर 23 अगस्त को सीधा प्रसारण किया जाएगा, जो इसरो की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज, और डीडी (दूरदर्शन) नेशनल टीवी चैनल सहित कई मंचों पर पांच बजकर 27 मिनट से शुरू होगा. इसरो ने कहा, ‘चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग एक ऐतिहासिक क्षण है जो न केवल उत्सुकता बढ़ाएगा, बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण की भावना भी उत्पन्न करेगा.’

इसरो ने कहा कि इसके आलोक में देश भर में सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों को छात्रों और शिक्षकों के बीच इसे सक्रियता से प्रचारित करने के लिए आमंत्रित किया गया है, तथा चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का परिसरों में सीधा प्रसारण आयोजित किया जाएगा.

Related Articles

Latest Articles

अखनूर बस हादसे में 21 लोगों की मौत और 60 घायल…मृतकों के लिए 2-2...

0
जम्मू और कश्मीर के अखनूर से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें 21 लोगों की...

जानिए कब जारी होगी नीट यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की

0
नीट यूजी परीक्षा पास खत्म होने के बाद आंसर-की जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन आंसर-की जारी होने को लेकर कोई अपडेट...

चारधाम यात्रा पर बड़ा अपडेट, वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक रोक

0
चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक रोक लगा दी गई. इस संबंद में मुख्यमंत्री के...

डूंगरपुर मामला: आजम खान को 10 साल की सजा, 14 लाख का जुर्माना

0
रामपुर| गुरुवार को जेल में बंद आजम खान को डूंगरपुर मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई. साथ ही कोर्ट ने...

केन्द्रीय कर्मचारियों की फिर आई मौज, जुलाई में इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

0
जुलाई माह केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बेहद खास होता है. क्योंकि इस माह में कर्मचारियों के खाते में जमकर धनवर्षा होती है. इस ...

उत्तराखंड की फूलों की घाटी में खिल गए फूल, पर्यटक एक जून से कर सकेंगे दीदार

0
फूलों की घाटी, जो विश्व धरोहर स्थलों में से एक है, इस समय विभिन्न प्रजातियों के फूलों की बहार छाई हुई है। जब पर्यटक...

चारधाम यात्रा में वीआईपी दर्शन पर 10 जून तक रोक, मुख्य सचिव सभी राज्यों को...

0
चारधाम यात्रा से संबंधित एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों...

दिल्ली: कोर्ट ने केजरीवाल की अर्जियों पर ईडी से मांगा जवाब, एक जून को...

0
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर गुरुवार को ईडी को नोटिस जारी किया है। यह याचिका आबकारी नीति...

बिहार: बीते 24 घंटे में 14 मौतें, कई जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट,...

0
बिहार में जारी हीट वेव ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिससे लोग अत्यधिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने...

उत्तराखंड: सीएम धामी पहुंचे दरबार साहिब, दरबार में सेवा कर सुनी गुरुवाणी

0
बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंजाब के लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत अमृतसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हरमंदिर...