कूनो में खुशी की छलांग: चीता नीरवा ने दिए पांच शावकों को जन्म

​मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 वर्षीय मादा चीता ‘नीरवा’ ने पांच शावकों को जन्म दिया है, जिससे पार्क में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 29 हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को इस खबर की घोषणा करते हुए इसे ‘चीता परियोजना’ की बड़ी सफलता और भारत की समृद्ध जैव विविधता का प्रतीक बताया।

नीरवा को दक्षिण अफ्रीका के मापेसु रिजर्व से भारत लाया गया था। इससे पहले, अप्रैल 2025 में दो चीतों को गांधी सागर अभयारण्य में स्थानांतरित किया गया था। अब देश में चीतों की कुल संख्या 31 हो गई है।​

मुख्यमंत्री ने कूनो की टीम, वन्यजीव विशेषज्ञों और संरक्षण में लगे सभी लोगों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। ​

यह सफलता भारत में चीतों के पुनर्वास के प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान करती है।​

मुख्य समाचार

विजय दिवस पर नहीं जाएंगे PM मोदी, रूस भेजा जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मई को मास्को में आयोजित...

विज्ञापन

Topics

More

    विजय दिवस पर नहीं जाएंगे PM मोदी, रूस भेजा जाएगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मई को मास्को में आयोजित...

    तमिलनाडु ने इलेक्ट्रॉनिक घटक निर्माण योजना शुरू की, 3.52 अरब डॉलर का निवेश लक्ष्य

    तमिलनाडु सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रॉनिक घटक निर्माण को...

    Related Articles