कूनो में खुशी की छलांग: चीता नीरवा ने दिए पांच शावकों को जन्म

​मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 वर्षीय मादा चीता ‘नीरवा’ ने पांच शावकों को जन्म दिया है, जिससे पार्क में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 29 हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को इस खबर की घोषणा करते हुए इसे ‘चीता परियोजना’ की बड़ी सफलता और भारत की समृद्ध जैव विविधता का प्रतीक बताया।

नीरवा को दक्षिण अफ्रीका के मापेसु रिजर्व से भारत लाया गया था। इससे पहले, अप्रैल 2025 में दो चीतों को गांधी सागर अभयारण्य में स्थानांतरित किया गया था। अब देश में चीतों की कुल संख्या 31 हो गई है।​

मुख्यमंत्री ने कूनो की टीम, वन्यजीव विशेषज्ञों और संरक्षण में लगे सभी लोगों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। ​

यह सफलता भारत में चीतों के पुनर्वास के प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान करती है।​

मुख्य समाचार

जय शाह के हटते ही बीसीसीआई को लगा करारा झटका, पढ़ें पूरी खबर

आईपीएल से 2011 में बंद होने वाली आईपीएल की...

विज्ञापन

Topics

More

    दिल्ली: पुलिस ने 17 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को हिरासत में लिया

    नई दिल्ली| दिल्ली के वसंत कुंज साउथ पुलिस स्टेशन...

    Related Articles