रविवार को देश के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के अग्रणी नेता रहे लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से नवाजा गया है. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया. इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी समेत कई और बीजेपी नेता मौजूद थे.
बता दें, इन दिनों लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत ठीक नहीं है इस कारण वो शनिवार को आयोजित समारोह में शामिल नहीं हो पाये थे. इस कारण आज खुद राष्ट्रपति पीएम मोदी की मौजूदगी में आडवाणी को भारत रत्न से नवाजा.
गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल यानी शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन के साथ-साथ बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मरणोपरांत प्रदान किया. इनके परिजनों ने पुरस्कार स्वीकार किया. पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए राष्ट्रपति मुर्मू से यह सम्मान उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया.
चौधरी चरण सिंह के लिए उनके पोते और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान स्वीकार किया. वहीं, स्वामीनाथन की ओर से उनकी बेटी नित्या राव और कर्पूरी ठाकुर की ओर से उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह पुरस्कार लिया.

द्रोपदी मुर्मू ने आवास पर जाकर लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से नवाजा, पीएम मोदी समेत कई नेता रहे मौजूद
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories