चांद पर रोवर को मिला गहरा गड्ढा, इसरो ने जारी की तस्वीरें

चंद्रयान-3 मिशन का रोवर प्रज्ञान चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चहलकदमी कर रहा है. इसरो (ISRO) ने सोमवार (28 अगस्त) को रोवर की कुछ और तस्वीरें जारी की हैं. साथ ही इसरो ने बताया कि रविवार (27 अगस्त) रोवर एक बड़े गड्ढे (Crater) पर पहुंच गया था. हालांकि, ये वापस सुरक्षित लौट आया.

इसरो ने फोटो शेयर करते हुए ट्वीट (अब एक्स) कर बताया, “चंद्रयान-3 मिशन का रोवर प्रज्ञान 27 अगस्त को अपने स्थान से 3 मीटर आगे एक 4 मीटर व्यास वाले गड्ढे (क्रेटर) के पास पहुंचा. इसके बाद रोवर को वापस लौटने की कमांड दी गई. ये अब सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.”

इससे पहले रविवार को इसरो ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के साथ लगे चेस्ट पेलोड के चांद की सतह पर मापी गई तापमान भिन्नता का एक ग्राफ जारी किया था. इसरो की ओर से जारी किए गए ग्राफ में चांद की सतह का तापमान -10 डिग्री सेल्सियस से 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तक दिखाई दे रहा है.

मुख्य समाचार

रुड़की के 32 तीर्थयात्री और छात्र ईरान में लापता, कई दिनों से नहीं हुआ परिजनों से संपर्क

रुड़की: माणगलूर क्षेत्र के 32 श्रद्धालु (तीर्थयात्री एवं छात्र)...

शुभांशु शुक्ला का Axiom मिशन-4 टला, नासा-स्पेसएक्स ने नई लॉन्च तारीख जारी की

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) और नासा-एस्पेसएक्स ने घोषणा...

पाकिस्तानी आर्मी चीफ से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रम्प

वॉशिंगटन| वॉशिंगटन के दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान आर्मी चीफ...

विज्ञापन

Topics

More

    शुभांशु शुक्ला का Axiom मिशन-4 टला, नासा-स्पेसएक्स ने नई लॉन्च तारीख जारी की

    इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) और नासा-एस्पेसएक्स ने घोषणा...

    पाकिस्तानी आर्मी चीफ से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रम्प

    वॉशिंगटन| वॉशिंगटन के दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान आर्मी चीफ...

    बिहार में मानसून की एंट्री, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

    राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मंगलवार...

    Related Articles