तीन मई कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पसंदीदा शतरंज खिलाड़ी गैरी कास्परोव ने खेल के प्रति उनके शौक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘शीर्ष स्तर को चुनौती देने से पहले रायबरेली में जीत दर्ज करें.
रूस के 61 साल इस पूर्व महान खिलाड़ी ने 2005 में प्रतिस्पर्धी शतरंज से संन्यास की घोषणा की थी. वह ‘एक्स’ पर एक उपयोगकर्ता की पोस्ट का जवाब दे रहे थे.
कांग्रेस ने हाल ही में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अपने मोबाइल फोन पर शतरंज खेलते हुए गांधी का एक वीडियो को पोस्ट किया था. इस वीडियो में गांधी ने कास्परोव को अपना पसंदीदा शतरंज खिलाड़ी बताया और खेल और राजनीति के बीच समानताएं बताईं.
उन्होंने खुद को राजनेताओं में सबसे अच्छा शतरंज खिलाड़ी बताया था.
इस पर ‘एक्स’ के एक उपयोगकर्ता ने चुटिले अंदाज में लिखा, ‘‘बहुत राहत महसूस हो रही है कि कास्परोव और विश्वनाथन आनंद ने खेल को जल्दी अलविदा कह दिया और उन्हें हमारे समय की सबसे बड़ी शतरंज प्रतिभा का सामना नहीं करना पड़ा.’’
कास्परोव ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘ शीर्ष स्तर को चुनौती देने से पहले आपको रायबरेली से जीत दर्ज करना चाहिये.’’
कास्परोव रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मुखर आलोचक हैं और वह अपने देश से बाहर क्रोएशिया में रहते हैं.
गांधी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल किया. वह केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं.

कास्परोव की राहुल गांधी को सलाह, शीर्ष स्तर को चुनौती देने से पहले रायबरेली जीतें
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories