Miss India 2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया 2022 का खिताब

देश को फेमिना मिस इंडिया 2022 मिल गई है. सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता है. वह 21 साल की हैं और कर्नाटक की रहने वाली हैं. मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले इवेंट 03 जुलाई को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुआ.

विजेता सिनी शेट्टी के बाद दूसरा स्थान राजस्थान की रूबल शेखावत का रहा. वह मिस इंडिया 2022 की पहली रनरअप रहीं. वहीं, उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली शिनाता चौहान दूसरी रनरअप रहीं. मिस इंडिया 2022 के फिनाले की रात में ये सभी बेहद खूबसूरत लग रहे थे.

मिस इंडिया 2021 की विजेता रही मानसा वाराणसी ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को क्राउन पहनाया. टॉप 5 में सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी थे. विजेता के तौर पर सेलेक्ट होने पर सिनी के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ती हुई दिखाई दी. अन्य कंटेस्टेंट्स ने उन्हें जीत के लिए बधाई भी दी.

बता दें, सिनी शेट्टी वैसे तो कर्नाटक की रहने वाली हैं, लेकिन उनक जन्म मुंबई में ही हुआ. वह अभी चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) का प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं. हालांकि, उनका पहला प्यार डांसिंग रहा है, उन्होंने चार साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में उन्होंने अपना अरंगत्रम और भरतनाट्यम समाप्त कर दिया था.

मिस इंडिया 2022 की उपविजेता रूबल शेखावत के बारे में बात करें तो उन्हें डांस, एक्टिंग, पेंटिंग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में रुचि है और उन्हें बैडमिंटन खेलना भी पसंद है. जबकि मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर-अप शिनाता चौहान एक स्कॉलर रही हैं और हमेशा लीडरशिप वाले काम करने की इच्छुक रही हैं.


Related Articles

Latest Articles

Uttarakhand News

माफिया मुख़्तार अंसारी की मौत, जेल में बिगड़ी थी तबियत

0
बांदा|  माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है. मुख्तार अंसारी बांदा मेडिकल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. 9 डॉक्टरों की टीम...

लोक सभा चुनाव 2024: उत्तराखंड के पांच लोकसभा सीटों पर 56 नामांकन वैध-07 खारिज

0
देहरादून| अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य में लोक सभा...

गुजरात: पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट को 20 साल की कठोर जेल, 28 साल पुराने...

0
गुजरात के पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. संजीव भट्ट को 20 साल की सजा सुनाई गई है. बनासकांठा जिले...

एक्टर गोविंदा शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल, उत्तर-पश्चिमी मुंबई सीट से लड़ सकते हैं...

0
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा आज यानी गुरुवार को शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए हैं. गोविंदा ने शिवसेना में शामिल होने से...

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में, नहीं मिली राहत

0
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके दिल्ली आबकारी शुल्क नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार होने के बाद...

उत्तराखंड: 12वीं गणित के परीक्षार्थियों को मिलेंगे सात बोनस अंक, कोर्स से बाहर से...

0
उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट कक्षा की गणित परीक्षा के छात्रों को पाठ्यक्रम से बाहर आने वाले दो सवालों पर राहत देने का निर्णय लिया...

कांग्रेस की 31 मार्च को दिल्ली में महारैली, गठबंधन के नेता होंगे शामिल

0
कांग्रेस 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगी| इस महारैली में पार्टी अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए विपक्षी इंडिया...

केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, बने रहेंगे मुख्यमंत्री, जनहित याचिका खारिज

0
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद, उन्हे मुख्यमंत्री के पद से हटाने की मांग की गई थी, वह आवेदन दिल्ली हाईकोर्ट में खारिज हो...

सुप्रिया श्रीनेत के लोकसभा चुनाव में लड़ने की संभावनाएं खत्म, कांग्रेस ने नहीं दिया...

0
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के लोकसभा चुनाव में लड़ने की संभावनाएं अब खत्म हो चुकी है. बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश से मंड़ी लोकसभा...

केंद्र सरकार ने नागालैंड के आठ जिलों में 6 महीने के लिए बढ़ाया AFSPA

0
केंद्र सरकार ने नागालैंड के आठ जिलों और पांच जिलों के 21 पुलिस स्टेशनों में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 को बढ़ा दिया...