आग से लेकर बारिश तक जलवायु परिवर्तन की 10 विनाशकारी घटनाओं के नाम रहा यह साल

गुजरता वर्ष कोरोना महामारी के अलावा जलवायु परिवर्तन की दस विनाशकारी घटनाओं के लिए भी याद रखा जाएगा। ये ऐसी घटनाएं हैं जिनमें से प्रत्येक में डेढ़ अरब डालर या इससे भी ज्यादा की आर्थिक क्षति हुई है। 

क्रिश्यियन एड की ताजा रिपोर्ट ‘लागत 2020 की गणना’ में इन घटनाओं से हुई आर्थिक क्षति का आकलन किया गया है। इन कुल दस घटनाओं में से नौ ऐसी थी जिनमें आर्थिक क्षति पांच अरब डालर से भी अधिक की थी। क्षति का आकलन मोट तौर पर बीमित क्षतिपूर्ति के आधार पर किया गया है।

यानी वास्तविक क्षति इससे भी ज्यादा की हो सकती है। इन घटनाओं में बाढ़, तूफान, उष्णकटिबंधी चक्रवात तथा आग की घटनाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं। सर्वाधिक प्रभावित देशों में अमेरिका पहले नंबर पर रहा।

रिपोर्ट के अनुसार 2020 में मौसम की कुछ मुख्य घटनाएं गरीब देशों में विनाशकारी थीं, भले ही उनसे हुई क्षति का मूल्य कम रहा। उदाहरण के लिए, दक्षिण सूडान ने सबसे खराब बाढ़ का अनुभव किया। जिसमें 138 लोगों की मौत हुई और बड़े पैमाने पर फसलें नष्ट हुईं।

कुछ आपदाएं तेजी से आईं जैसे अम्फान तूफान जिससे भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका समेत कई देशों को क्षति हुई। कुल 13 अरब डालर की क्षति का आकलन किया गया है। इसी प्रकार चीन और भारत में बाढ़ की घटनाओं से क्रमश 32 और 10 अरख डालर की क्षति का नुकसान हुआ।

दस में से छह बड़ी घटनाएं एशिया में हुईं

रिपोर्ट के अनुसार नुकसान पहुंचाने वाली दस में से छह बड़ी घटनाएं एशिया में हुईं। इनमें से पांच मानसून की असामान्य बारिश से जुड़ी थी। अफ्रीका में विशाल टिड्डी दलों ने फसलों और वनस्पतियों को तबाह कर दिया जिससे 8.5 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। असामान्य बारिश के कारण बेमौसम नमी बढ़ने से यह टिड्डी दल पैदा हुए।

पूरी दुनिया में मौसम के इस बड़े बदलाव का असर महसूस किया गया 

रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में मौसम के इस बड़े बदलाव का असर महसूस किया गया। यूरोप में दो अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की संयुक्त लागत लगभग 6 बिलियन डॉलर थी।

अमेरिका को ब़डे पैमाने पर आए तूफानों एवं आग की घटनाओं से 60 अरब डालर की क्षति होने का अनुमान है। कुछ कम आबादी वाले स्थानों को भी ग्लोबल वार्मिंग का परिणाम भुगतना पड़ा।

 साइबेरिया में साल की पहली छमाही के दौरान गर्मी की लहर ने वरखोयानस्क शहर में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ एक रिकॉर्ड स्थापित किया। कुछ महीने बाद दुनिया के दूसरे छोर पर बोलीविया, अर्जेंटीना, पैराग्वे और ब्राजील में गर्मी और सूखे ने आग की घटनाएं बढ़ीं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मौसम की ये मुख्य घटनाएं तत्काल जलवायु कार्रवाई की आवश्यकता को उजागर करती हैं।

Related Articles

Latest Articles

कोटक महिंद्रा बैंक को लगा बड़ा झटका, आरबीआई ने नए क्रेडिट कार्ड जारी करने...

0
प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को कोटक महिंद्रा बैंक को तत्काल...

सीएम केजरीवाल की सेहत के साथ खिलवाड़ क्यों?’, 23 दिन तक क्यों नहीं दी...

0
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी ने दिल्ली में हलचल मचा दी है। इस विवाद में आम आदमी पार्टी के डॉक्टर विंग और नेता ने भाजपा...

EVM VVPAT मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फ़ैसला सुरक्षित रखा

0
नई दिल्ली| चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद EVM VVPAT मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अपना फ़ैसला सुरक्षित रख लिया और यह...
अखिलेश यादव

अब लोकसभा चुनाव में उतरेंगे अखिलेश यादव, 25 अप्रैल को कर सकते है नामांकन

0
समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब लोकसभा चुनाव में भी उतरेंगे. दावा है कि वह राज्य की...

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने किए बड़े पैमाने पर तबादले, काफी जिलों के जिला जज बदले

0
23 अप्रैल को नैनीताल हाईकोर्ट ने जजों के तबादलों की एक नई सूची जारी की है। इसमें उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए रजिस्ट्रार विजिलेंस के...

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले आया बड़ा अपडेट, ममता सरकार पहुंची सुप्रीम...

0
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में एक बड़ा अपडेट आया है. 24 हजार शिक्षकों की नौकरी बचाने के लिए बंगाल की ममता...

ऋषिकेश- गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से गिरा भारी मलबा, हाईवे के दोनों ओर लगी...

0
ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे स्यांसू के निकट एक अचानक घटना ने यातायात को बाधित कर दिया है। सुबह के 9 बजे के आसपास, पहाड़ी की...

उत्तराखंड: जंगलों में आग लगाने वाले लोगों को होगी जेल, मुख्य सचिव ने दिए...

0
देहरादून| बुधवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने वरिष्ठ...

दिल्ली: आज तिहाड़ जेल में सीएम केजरीवाल से मिलेंगे सौरभ भारद्वाज

0
आज सौरभ भारद्वाज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद से मुलाकात के लिए तिहाड़ जेल पहुंचेंगे। इस मुलाकात में उन्हें शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले...

हल्द्वानी एवं नैनीताल में अब नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना पड़ेगा महंगा

0
हल्द्वानी एवं नैनीताल में अब नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना महंगा साबित हो सकता है. प्रशासन और विभाग ने इसके खिलाफ अभियान शुरू...