ईरान-इज़रायल संघर्ष के 5 बड़े असर: हवाई सीमा से लेकर तेल कीमतों तक, क्या छिड़ेगा खुला युद्ध?

मध्य पूर्व में ईरान और इज़रायल के बीच जारी सैन्य संघर्ष ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। यह टकराव अब केवल सीमित हमलों तक नहीं रहा, बल्कि इसके दूरगामी प्रभाव सामने आने लगे हैं। जानिए इस संघर्ष के 5 प्रमुख प्रभाव जो दुनिया को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकते हैं:

1.हवाई क्षेत्र का बंद होना – ईरान और इज़रायल के बीच मिसाइल और ड्रोन हमलों के कारण कई देशों ने अपने विमानों के रूट बदल दिए हैं। इससे वैश्विक उड़ानों की लागत और समय दोनों बढ़ गया है।

2.की कीमतों में उछाल – मध्य पूर्व तेल का सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्र है। संघर्ष के कारण तेल आपूर्ति पर खतरा मंडरा रहा है, जिससे वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।

3.व्यापार और निवेश पर असर – क्षेत्रीय अस्थिरता से विदेशी निवेशक घबराए हुए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार में सुस्ती आ सकती है।

4.मानवता पर संकट – संघर्ष के चलते नागरिकों का जीवन खतरे में है और मानवीय सहायता की मांग बढ़ गई है।

5.खुले युद्ध का खतरा – लगातार बढ़ते हमलों से यह संघर्ष एक पूर्ण युद्ध में बदल सकता है, जिससे पूरी दुनिया अस्थिर हो सकती है।

मुख्य समाचार

लोकसभा में SIR को लेकर हंगामा, विपक्ष के नारेबाज़ी के बीच 12 बजे तक स्थगित हुई कार्यवाही

लोकसभा के प्रश्नकाल की शुरुआत होते ही विपक्षी सांसदों...

Topics

More

    Related Articles