Alert: ब्रिटेन से 227 लोगों के उत्तराखंड पहुंचने पर मचा हड़कंप,महिला मिली कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड में बीते एक महीने के दौरान ब्रिटेन से 227 लोगों के पहुंचने से सरकार में हड़कंप मच गया। केंद्र से सूची मिलने के बाद राज्य सरकार ने ऐसे लोगों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही ब्रिटेन से लौटी काशीपुर की एक महिला के कोरोना संक्रमित निकलने से सरकार की चिंता और बढ़ गई है। 

ब्रिटेन में तेजी से फैलने वाले और पहले से ज्यादा घातक कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने से दुनियाभर में दहशत है। इसे देखते हुए ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइटों पर रोक लगा दी गई है।

लेकिन रोक से पहले ही बड़ी संख्या में लोग ब्रिटेन से अन्य देशों में पहुंच चुके हैं। इनमें से भारत आए लोगों में से 227 लोग उत्तराखंड में हैं। ये सभी 25 नवंबर के बाद यहां पहुंचे और अब इनकी तलाश हो रही है।

ब्रिटेन से आने वालों में सिर्फ देहरादून में ही 138 लोग आए हैं। नैनीताल में 32, यूएसनगर में 25 जबकि हरिद्वार में 19 लोग आए हैं। अन्य जिलों में काफी कम लोग पहुंचे हैं। सभी सीएमओ को इन लोगों को आइसोलेट करने को कहा है। 

मुख्य समाचार

मनिपुर में गोलीबारी की चपेट में आई कुकि महिला की मौत, किसान घायल, भड़के विरोध प्रदर्शन

मनिपुर के चुराचांदपुर ज़िले के चिंगफेई (Chingphei) गाँव में गुरुवार...

कनाडा में भारतीय छात्रा तान्या त्यागी की रहस्यमयी मौत, कारण अब तक अस्पष्ट

भारतीय छात्रा तान्या त्यागी, जो कनाडा में यूनिवर्सिटी ऑफ़...

राशिफल 20-06-2025: आज शुक्रवार को क्या कहते है आपके सितारे, जानिए

मेष (Aries)मनचाही सफलता के योग हैं. आज आत्मविश्वास से...

विज्ञापन

Topics

More

    Related Articles