अमेरिका ने भी लगाया भारतीयों की एंट्री पर बैन, जाने किसे मिलेगी छूट

अमेरिका में भारतीय यात्रियों की एंट्री पर लगा बैन आज से लागू हो गया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को भारतीय यात्रियों की एंट्री पर 4 मई से रोक का ऐलान किया था। हालांकि इस बैन से स्टूडेंट्स, अकादमिक जगत, पत्रकारों और अन्य कुछ कैटिगरीज के लोगों को छूट दी गई है। इसके अलावा उन अमेरिकी नागरिकों के गैर-अमेरिकी पति या पत्नी और 21 साल से कम उम्र के बच्चों को भी एंट्री की छूट दी गई है।

अमेरिका में एंट्री पर यह रोक अनिश्चितकालीन के लिए लगी है और इसे राष्ट्रपति की ओर से ही अगले आदेश के तहत हटाया जा सकेगा। 

बाइडेन की ओर से जारी आदेश में कहा गया था, ‘मैंने यह फैसला लिया है कि यह अमेरिका के हित में है कि भारत से आने वाले यात्रियों पर रोक लगाई जाए, जो बीते 14 दिनों में भारत में रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह फैसला सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की सिफारिश के आधार पर लिया गया है। बाइडेन ने कहा था कि भारत में पूरी दुनिया के एक तिहाई कोरोना केस पाए गए हैं। भारत में कोरोना के केसों की इतनी ज्यादा रफ्तार चिंता की वजह है। इसलिए भारत से आने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक का फैसला लिया गया है। 

हालांकि इस आदेश के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकेन ने अमेरिकी वीजाधारकों की कुछ कैटिगरीज को छूट दी थी। इसके साथ ही ब्राजील, चीन, ईरान और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले कुछ यात्रियों को भी छूट दी गई है। बता दें कि भारत में करीब 10 दिनों से लगातार 3 लाख से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस सामने आए हैं। यही नहीं मौतों का आंकड़ा भी हर दिन लगातार 3,000 से ऊपर बना हुआ है। अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा समेत दुनिया के कई देशों ने भारतीयों की एंट्री पर रोक लगाई है

Related Articles

Latest Articles

दिल्ली: AAP पर स्वाति मालीवाल ने लगाए फिर गंभीर आरोप, बोली-मैंने सच कहा तो...

0
आप कि राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीती रात 10 बजे उन्होंने एक्स...

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा इंडी गठबंधन की डूब रही है नाव, सपा-कांग्रेस ले रहे...

0
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने इलाहाबाद और फूलपुर के भाजपा प्रत्याशियों, नीरज...

उत्तराखंड में इस बार गर्मी ने थोड़ा रिकॉर्ड, 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा...

0
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिला जब हवा चलने और नमी के कारण तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान लगभग एक डिग्री...

मुंबई: एमिरेट्स की फ्लाइट की चपेट में आने से 40 राजहंसों की मौत,...

0
मुंबई में एमिरेट्स की फ्लाइट की चपेट में आने से 40 राजहंसों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी तब हुई जब मुंबई...

केदारनाथ धाम में अब गर्भगृह से दर्शन शुरू, तीर्थपुरोहितों ने खास लोगों को ही दर्शन करने...

0
केदारनाथ धाम में भक्तों के लिए गर्भगृह से दर्शन की सुविधा फिर से शुरू हो गई है। आज मंगलवार की सुबह पांच बजे से...

चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण बंद होने से नाराज यात्री, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में...

0
यात्रा पंजीकरण रद्द होने से नाराज़ यात्री हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में धरना दे रहे हैं और वापस लौटने से इंकार कर रहे हैं।...

20 लाख सिमों पर चलेगी सरकार की कैंची, जानिए कहीं आपका नंबर तो शामिल...

0
आधुनिकता ने जितना लोगों को फायदा पहुंचाया है, उतने ही इसके साइड इफेक्ट भी देखने को मिल रहे हैं. साइबर सेल में रोजाना हजारों...

चारधाम यात्रा: यमुनोत्री आने वाले यात्रियों को अब 60 मिनट में दर्शन कर लौटना...

0
यमुनोत्री पैदल मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए, जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने नए नियम लागू किए हैं। अब जानकीचट्टी से...

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, चुनाव के बाद फिर बढ़ सकती है सैलरी

0
अगर आप भी केन्द्रीय कर्मचारी हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि एक बार फिर केन्द्रीय कर्मचारियों के सैलरी में इजाफा होने की रूप-रेखा...

उत्तराखंड के युवा बोले जगह की कमी का हवाला देकर HC को शिफ्ट करना...

0
हाईकोर्ट को कुमाऊं से गढ़वाल स्थानांतरित करने के प्रस्ताव के विरोध में अब युवा, छात्र और कानून के विद्यार्थी भी खुलकर सामने आ गए...