अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कोरोना से जंग के लिए डोनेट किए 2 करोड़ रुपये, जुटा रहे फंड

कोरोना महामारी से जंग जीतने के लिए कई सिलेब्स मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। दोनों ने भारत में कोविड रिलीफ के लिए फंडरेजर शुरू किया है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना से जंग जीतने में आगे आएं। विराट और अनुष्का को इस फंडरेजर में 7 करोड़ रुपये जुटाने हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 करोड़ रुपये वे खुद डोनेट कर चुके हैं।

अनुष्का ने की सपोर्ट की अपील

अनुष्का शर्मा ने वीडियो शेयर करके लिखा है, हमारी देश कोविड-19 की दूसरी लहर से लड़ रहा है और हमारा हेल्थकेयर सिस्टम बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है। लोगों को तड़पते देखकर मेरा दिल टूटा जा रहा है। इसलिए विराट और मैंने Ketto के साथ एक कैंपेन #InThisTogether शुरू किया है।

इसके जरिये कोविड-19 में राहत के लिए चंदा जुटाया जाएगा। हम सब इस मुसीबत से जीतेंगे। प्लीज भारत और भारतीयों को सपोर्ट करने के लिए आगे आइए। आपका योगदान इस बुरे वक्त में लोगों को बचाने के काम आएगा। इसके लिए मेरे बायो में दिए गए लिंक पर क्लिक करें। मास्क लगाएं, घर पर रहें, सुरक्षित रहें।

मुख्य समाचार

मुंबई में ₹20 लाख घूसकांड: CBI ने FCI के AGM समेत 2 अन्य को दबोचा

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने खाद्य निगम (FCI) के...

विज्ञापन

Topics

More

    मुंबई में ₹20 लाख घूसकांड: CBI ने FCI के AGM समेत 2 अन्य को दबोचा

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने खाद्य निगम (FCI) के...

    IPL 2025 पर ब्रेक! एक हफ्ते के लिए निलंबित, BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

    भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अप्रत्याशित खबर आई...

    Related Articles