बड़ी खबर: महान गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर नहीं रहीं, पूरे देश में शोक की लहर

संगीत जगत के क्षेत्र में आज देश में सबसे बड़ी क्षति हुई। हिंदी सिनेमा और म्यूजिक जगत को स्तब्ध करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे आपको बताते हुए हमें दुख हो रहा है।

सबकी चहेती और भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली है।

लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसर गया है। लता मंगेशकर लगभग एक महीने से बीमार चल रही थीं। 8 जनवरी को उन्हें कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लता को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ था। लता दीदी की उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया था। तब से वह लगातार संघर्ष ही कर रही थीं।

इलाज के दौरान बस 2 दिन के लिए उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया था। फिर जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी फिर से लता को वेंटिलेटर सपोर्ट पर लाया गया था।

मुख्य समाचार

इजराइल और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

मुंबई| भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को...

विज्ञापन

Topics

More

    इजराइल और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

    मुंबई| भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को...

    Related Articles