बिहार : कोरोना के बढ़ते मामले देख, नीतीश सरकार ने 25 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन

बिहार में कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए नीतीश कुमार सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन किया हुआ है। अब इसे 25 मई तक बढ़ा दिया गया है।

इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि राज्य में 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है।

अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।’

मुख्य समाचार

इजराइल और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

मुंबई| भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को...

विज्ञापन

Topics

More

    इजराइल और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

    मुंबई| भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को...

    Related Articles