ड्राई फ्रूट्स की सबसे सस्ती बाजार, यहां बिकता है 40 रुपये किलो काजू-बादाम

भारत की बाजारों में बढ़िया काजू की कीमत लगभग 900 रुपये से एक हजार रुपये किलो है। लेकिन जामताड़ा में सड़क किनारे लोग काजू-बादाम बेचते हैं। आसानी से काजू 30 रुपये किलो और बादाम 40 रुपये प्रति किलो खरीदा जा सकता है।

जैसा कि हम जानते सेहत के लिए काजू बादाम बहुत गुणकारी होता है। विशेषज्ञ ड्राई फूट्स के सेवन की सलाह देते हैं। यह कमजोरी से छुटकारा दिलाने से लेकर आंखों की रोशनी, तेज दिमाग, याददाश्त अच्छी करने समेत कई समस्याओं में फायदेमंद हो सकते हैं। हालांकि काजू बादाम की कीमतें बहुत महंगी होने के कारण इसे खरीद पाना इतना भी आसान नहीं होता। बाजारों में काजू-बादाम 800 से 1000 रुपये किलो के भाव में बिकता है।

गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों के लिए ड्राई फूट्स हजार रुपये प्रति किलो खरीदना मुश्किल होता है। हालांकि भारत में एक जगह ऐसी है, जहां ड्राई फूट्स आलू-प्याज की कीमत में मिल जाता है। 1000 रुपये में बिकने वाले बादाम को इस बाजार से महज 40 रुपये किलो में खरीदा जा सकता है।

सबसे सस्ता ड्राई फूट्स भारत के झारखंड राज्य में बिकता है। झारखंड के जामताड़ा जिले को काजू नगरी के नाम से भी जाना जाता है। झारखंड में बड़ी मात्रा में काजू की खेती होती है। हर साल हजारों टन काजू की पैदावार होने के कारण यहां ड्राई फूट्स की कीमत कौड़ियों के भाव रहती है।

जामताड़ा के नाला गांव में करीब 50 एकड़ जमीन पर काजू की खेती होती है। यहां काजू के बड़े-बड़े बागान हैं। इस कारण बागान में काम करने वाले लोग बहुत ही सस्ते दाम पर ड्रायफ्रूट्स को बेच देते हैं। झारखंड की उपराजधानी दुमका में भी काजू की खेती की जाती है। इसके अलावा संथाल परगना प्रमंडल में काजू की भरपूर खेती होती है।

मुख्य समाचार

उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर किया बड़ा बदलाव, देखें लिस्ट

देहरादून| उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर...

“वैज्ञानिक की सजा पर हाईकोर्ट की रोक: उत्तराखंड में जनहित को बताया प्राथमिकता”

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने वैक्सीन वैज्ञानिक डॉ. आकाश यादव को...

देहरादून: प्रेमनगर में बाढ़ के पानी में फंसे तीन लोग SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान

उत्तराखंड में मॉनसून की विभीषिका के बीच देहरादून के...

आंध्र प्रदेश में 370 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार, चार फरार

अंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिला (विशाखापत्तनम ज़ोन) में पुलिस...

Topics

More

    आंध्र प्रदेश में 370 किलो गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार, चार फरार

    अंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिला (विशाखापत्तनम ज़ोन) में पुलिस...

    बांके बिहारी मंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: ‘भगवान श्रीकृष्ण थे पहले मध्यस्थ

    सुप्रीम कोर्ट की पीठ—न्यायमूर्ति बी.वी. नागरात्ना और न्यायमूर्ति सतिश...

    Related Articles