सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, जनकल्याण के लिए मांगी मन्नत

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक अनुष्ठान की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई।गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के दूसरे सोमवार को सुबह जनकल्याण के लिए रुद्राभिषेक किया। एक घंटे तक चले अनुष्ठान में उन्होंने आम के रस, 11 लीटर दूध, जल, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से महादेव भगवान शिव का अभिषेक किया।

उन्हें बेलपत्र, सफेद कमल, लाल कमल, कनेर, शमी पत्र, दूब, कुशा, राई, गुड़हल, धतूरा, भांग और श्रीफल भी चढ़ाया। रुद्राभिषेक अनुष्ठान की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ हुई। उसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और द्वादश ज्योतिर्लिंग का पूरे विधि-विधान के साथ षोडशोपचार पूजन किया।

गोरखनाथ मंदिर में सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। तड़के पांच बजे उन्होंने सबसे पहले बाबा गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और उनकी पूजा-अर्चना की।उसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। हमेशा की तरह मंदिर परिसर का भ्रमण करने के बाद वह गोशाला में गए और आधे घंटे गायों के बीच रहे। उन्हें दुलारा-पुचकारा और अपने हाथ से गुड़-चना भी खिलाया।

मुख्य समाचार

Asia Cup 2025 PAK vs UAE: एक घंटे देरी से शुरू होगा मैच

पाकिस्तान और यूएई के बीच एशिया कप 2025 का...

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर चारों धामों में विशेष पूजा सम्पन्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बुधवार...

दिल्ली सरकार महिलाओं की सेहत को प्राथमिकता देते हुए लगाएगी 7,500 स्वास्थ्य शिविर”

नई दिल्ली, 17 सितंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

Topics

More

    Asia Cup 2025 PAK vs UAE: एक घंटे देरी से शुरू होगा मैच

    पाकिस्तान और यूएई के बीच एशिया कप 2025 का...

    पीएम मोदी के जन्मदिवस पर चारों धामों में विशेष पूजा सम्पन्न

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बुधवार...

    Related Articles