उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में बढ़ेगी ठंड, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में जारी हुआ शीतलहर का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। बता दे कि ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि सुबह से ही दोनों जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, प्रदेश के अन्य शहरों में भी हल्का कोहरा होने से ठिठुरन बढ़ गई है।

बता दे कि मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय होने से फिलहाल बारिश-बर्फबारी की संभावना बेहद कम है। यूएस नगर और हरिद्वार में शीत लहर को लेकर लोगोें को सतर्क रहने की जरूरत है।

वहीं, राजधानी दून और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री बने रहने की संभावना है।

मुख्य समाचार

ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान: 4 बड़े अस्पतालों के लिए ₹9,200 करोड़ की सौगात

ओडिशा सरकार ने राज्य के चार प्रमुख चिकित्सा संस्थानों...

गोपालगंज में गैंगरेप आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, तीन को लगी गोली

​बिहार के गोपालगंज जिले में उत्तर प्रदेश की एक...

विज्ञापन

Topics

More

    ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान: 4 बड़े अस्पतालों के लिए ₹9,200 करोड़ की सौगात

    ओडिशा सरकार ने राज्य के चार प्रमुख चिकित्सा संस्थानों...

    Related Articles