कांग्रेस ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला, न्यायपालिका पर दबाव बनाने का लगाया आरोप

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले पर राजनीति तेज हो गई है। राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक कांग्रेस ने केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला।

जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग-नरेन्द्रनगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्र सरकार पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार वह प्रधानमंत्री का पुतला फूंक विरोध जताया।

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढालवाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ पक्षपातपूर्ण तरीके से न्यायपालिका पर दबाव बनाकर गुजरात हाईकोर्ट ने जो निर्णय लिया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार मानहानि के केस में सबसे बड़ी दो साल की सजा देकर जो अपना निर्णय सुनाया, उससे प्रतीत होता है कि हाईकोर्ट से लेकर न्यायपालिका पर किस तरह से मोदी सरकार दबाव बना रही है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सत्य के लिए राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी न कभी झुकी है और न झुकेगी।

मुख्य समाचार

जनगणना का काम देशहित में ईमानदारी से पूरा होना चाहिए: मायावती

लखनऊ| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती...

प्रमोटर ग्रुप से ज़ी को मिलेगा 2,200 करोड़ रुपये, डिजिटल विस्तार को मिलेगी नई रफ्तार

मुम्बईः ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEE) ने अपने प्रमोटर ग्रुप...

हरियाणा मॉडल मर्डर: प्रेमी ने की गला रेतकर हत्या, हादसा दिखाने की रची साजिश

हरियाणा में मॉडल शीटल (उर्फ़ सिम्मी चौधरी) की हत्या...

विज्ञापन

Topics

More

    प्रमोटर ग्रुप से ज़ी को मिलेगा 2,200 करोड़ रुपये, डिजिटल विस्तार को मिलेगी नई रफ्तार

    मुम्बईः ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEE) ने अपने प्रमोटर ग्रुप...

    जनगणना का काम देशहित में ईमानदारी से पूरा होना चाहिए: मायावती

    लखनऊ| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती...

    Related Articles