एक नज़र इधर भी

कंबोडिया में बड़ा खुलासा: नौकरी और क्रिप्टो फ्रॉड में 105 भारतीय समेत 3000 गिरफ्तार

कंबोडिया में बड़ा खुलासा: नौकरी और क्रिप्टो फ्रॉड में 105 भारतीय समेत 3000 गिरफ्तार

कंबोडिया पुलिस ने बीते 15 दिनों में 138 स्थानों पर छापेमारी कर एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 3,075 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। यह कार्रवाई भारत की विदेशी नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई, जिसमें भारतीय गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और साइबर क्राइम समन्वय केंद्र (I4C) की अहम भूमिका रही।

जांच में खुलासा हुआ कि सैकड़ों भारतीय युवकों को विदेश में आकर्षक नौकरी का झांसा देकर कंबोडिया लाया गया था, जहां उन्हें जबरन क्रिप्टो फ्रॉड, रोमांटिक स्कैम और डिजिटल गिरफ्तारी जैसे साइबर अपराधों में शामिल किया गया। पीड़ितों ने बताया कि वहां पहुंचने के बाद उन्हें भारी सुरक्षा में रखा गया और झूठे पहचान दस्तावेज़ों के साथ काम करने को मजबूर किया गया।

पुलिस छापों के दौरान लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल फोन, नकली पुलिस यूनिफॉर्म, ड्रग्स, हथियार और अन्य डिजिटल अपराध से जुड़ी सामग्रियां बरामद हुईं। भारत सरकार अब गिरफ्तार नागरिकों की वापसी की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। वहीं गृह मंत्रालय ने विदेशों में साइबर अपराध में लिप्त लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Exit mobile version