दिल्ली विधानसभा सत्र हुआ शुरू, उपराज्यपाल ने जताई आपत्ति

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने सदन में इसका विरोध किया। दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाने पर उपराज्यपाल की ओर से आपत्ति जताई गई। आपत्ति को विधानसभा अध्यक्ष ने नकार दिया गया। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल को इस तरह की आपत्ति जताने का कोई अधिकार नहीं है। सदन की बैठक नियमों के तहत बुलाई गई है।

विधानसभा में नियम 280 के तहत मुद्दे उठाने के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने अधिकारियों के सदन में नहीं आने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही चल रही है मगर एक भी अधिकारी मौजूद नहीं हैं। इस कारण उनकी ओर से उठाएं जा रहे मुद्दों पर कार्यवाही कैसे होगी। विधायकों ने वित्त विभाग से योजनाओं के लिए फंड जारी नहीं कर रहा है। इस कारण समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

दिनेश मोहनिया ने नियम 54 के तहत जल बोर्ड की स्थिति पर मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड का कामकाज ठप हो गया है फंड नहीं दिया जा रहा है।

मुख्य समाचार

न्यायमूर्ति बी.आर. गवई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, 14 मई को लेंगे शपथ

भारत के सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर....

विज्ञापन

Topics

More

    न्यायमूर्ति बी.आर. गवई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, 14 मई को लेंगे शपथ

    भारत के सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर....

    Related Articles