चार दिन में तीसरी बार कांपी धरती: पाकिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप, दहशत का माहौल

पाकिस्तान में एक बार फिर धरती कांप उठी है। रविवार सुबह देश के कुछ हिस्सों में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह बीते चार दिनों में तीसरा झटका है, जिसने लोगों के बीच भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। भूकंप का केंद्र उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित बताया जा रहा है, जहां कई शहरों में कंपन महसूस की गई।

स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 6:30 बजे धरती में कंपन हुआ, जिससे लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर भागते नजर आए। भूकंप की तीव्रता भले ही मध्यम थी, लेकिन लगातार झटकों ने लोगों के मन में डर भर दिया है।

फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन अलर्ट पर है और राहत व बचाव दलों को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह लगातार झटके किसी बड़े भूकंप की चेतावनी हो सकते हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पाकिस्तान के भूकंपीय इतिहास को देखते हुए, यह घटनाएं चिंता का विषय हैं। स्थानीय प्रशासन नागरिकों को जागरूक रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहा है।

मुख्य समाचार

सीएम धामी के निर्देश पर भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों पर की जा रही कार्यवाही

देहरादून| सीएम पुष्कर सिंह धामी के सरकारी दायित्वों के...

हरेला पर्व पर उत्तराखंड ने रचा इतिहास: एक ही दिन में लगाए 8.13 लाख पौधे

उत्तराखंड में हरेला पर्व के अवसर पर राज्य सरकार...

Topics

More

    जामताड़ा के वरिष्ठ नेता तरुण गुप्ता की लगभग छह वर्षों बाद बीजेपी में वापसी

    गिरिडीह| झारखंड के जामताड़ा जिले की प्रमुख राजनीतिक शख्सियतों...

    Related Articles