इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन को बेहतर बनाने तक, रोजाना नींबू पानी पीने के हैं गजब के फायदे

नींबू पानी का ड्रिंक काफी स्वादिष्ट होता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नींबू में विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है तो वहीं पाचन के लिए नींबू काफी कारगर माना जाता है। वजन कम करने के लिए भी नींबू पानी पीने की सलाह दी जाती है।

नींबू के रस में मौजूद विटामिन्स और खनिज पाचन को दुरुस्त रखते हैं। खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है। यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। यह सूजन को कम करता है, वजन कम करने के साथ अपच की समस्या से राहत दिलाता है।

नींबू में विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है। जो इमुनिटी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही मानसून के मौसम में फ्लू, सर्दी-जुकाम आदि समस्याओं से राहत दिलाता है। नींबू पानी में एंटीऑक्सिडेंट, पोटैशियम, फोलेट, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

ये ऑक्सीडेटिव तनाव से होने वाली पुरानी सूजन को रोकने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी भोजन से आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार होता है।

मुख्य समाचार

ढाका: यूनुस सरकार में 471 राजनीतिक हिंसा में 121 लोगों की मौत

ढाका|.... 2025 के बीच मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली...

Topics

More

    ढाका: यूनुस सरकार में 471 राजनीतिक हिंसा में 121 लोगों की मौत

    ढाका|.... 2025 के बीच मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली...

    Related Articles