गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन से चार घंटे तक रहा बाधित

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड के पास चार घंटे तक अवरुद्ध रहा। राजमार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ। पिछले एक माह के अंतराल में धरासू बैंड के पास गंगोत्री हाईवे पर दो भूस्खलन जोन बने हैं। इन भूस्खलन जोन में 60 घंटे से अधिक गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध रहा है।

मंगलवार की तड़के करीब चार बजे गंगोत्री हाईवे पर धरासू के पास भूस्खलन हुआ। जिस कारण उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार की आवाजाही बाधित हुई। सुबह करीब आठ बजे सीमा सड़क संगठन की टीम ने राजमार्ग को सुचारू किया। लेकिन, धरासू बैंड के पास दो स्थानों पर भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ।

जनपद में 15 संपर्क मार्ग अवरुद्ध है, जिससे 30 से अधिक गांवों की आवाजाही अवरुद्ध है। कई गांवों को जोड़ने वाले पैदल मार्ग भी अवरूद्ध है। जिससे ग्रामीणों को जरूरी सामग्री पहुंचाने में भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।

मुख्य समाचार

उत्तराखंड: सीएम धामी ने दिया कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, 3 प्रतिशत बढ़ाया डीए

उत्तराखंड सरकार, स्थानीय निकायों और प्रदेश सरकार के सार्वजनिक...

राशिफल 20-10-2025: आज दिवाली के दिन क्या कहते है आपके सितारे, जानिए

मेष- गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी. बुजुर्गों का आर्शीवाद...

Topics

More

    मुंबई से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस से कई यात्री गिरे, दो की मौत

    त्योहारी सीजन में दिल्ली-एनसीआर से लेकर महाराष्ट्र तक ट्रेनों...

    Related Articles