दुखद: गढ़वाल राइफल का जवान ड्यूटी पर हुआ शहीद

चमोली जिले के नारायण बगड़ के कंसोला गांव के रहने वाले सूरज सिंह गढ़वाल राइफल में तैनात थे। वह पंजाब के भटिंडा में स्पेशल कमांडो की ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे थे।
बता दे कि बीती देर शाम सूरज सिंह के शहीद होने की खबर सामने आई। सूरज सिंह के पिता करण सिंह भी असम राइफल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह वर्तमान में असम के तेजपुर में तैनात हैं।
हालांकि सूरज सिंह के बड़े भाई पंकज सिंह भी आर्मी मेडिकल कोर में भर्ती है। वह फिलहाल श्रीनगर जम्मू कश्मीर में तैनात है। पंकज सिंह इन दिनों छुट्टी पर आए हुए हैं।

सूरज के गांव की ग्राम प्रधान कमला देवी का कहना है कि उनका बेटा और सूरज एक साथ सेना में भर्ती हुए थे। दोनों ने एक साथ शपथ ली थी और आज इस खबर से वह बेहद दुखी हैं।
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सारा क्षेत्र शहीद परिवार के साथ है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर कल सैन्य सम्मान के साथ गांव लाया जाएगा।

मुख्य समाचार

काशीपुर: कक्षा नौ के छात्र ने शिक्षक पर चलाई गोली, जांच में जुटी पुलिस

काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)| काशीपुर से एक बड़ी खबर सामने...

राशिफल 21-08-2025: आज क्या कहते है आपके सितारे, जानिए

मेष- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग...

गुजरात के शख्स ने सीएम रेखा गुप्ता पर क्यों किया हमला! मां ने किया अहम खुलासा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार...

दिल्ली में एक बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरने से तीन लोगों की मौत

दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां...

Topics

More

    राशिफल 21-08-2025: आज क्या कहते है आपके सितारे, जानिए

    मेष- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग...

    गुजरात के शख्स ने सीएम रेखा गुप्ता पर क्यों किया हमला! मां ने किया अहम खुलासा

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार...

    Related Articles