Home उत्‍तराखंड धारचूला में भारी हिमपात से टूटा ग्लेशियर, तवाघाट-लिपुलेख मार्ग हुआ बंद

धारचूला में भारी हिमपात से टूटा ग्लेशियर, तवाघाट-लिपुलेख मार्ग हुआ बंद

0
Khanla Glacier

उच्च हिमालय में भारी हिमपात के चलते ग्लेशियरों के खिसकने का सिलसिला जारी हो चुका है। बता दे कि कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नपलच्यु से दो किमी पीछे गणेश नाले के पास खनला ग्लेशियर टूटा और टूटा ग्लेशियर सीधे तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर गिरा।

हालांकि गनीमत रही कि जिस समय ग्लेशियर टूटा उस समय सड़क पर गणेश नाला के पास से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन ने मौसम की चेतावनी को देखते हुए तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फीले तूफान आने की चेतावनी दी है।

इसी के साथ मार्ग बंद होने से उच्च हिमालय आने जाने वाले वाहन फंसे हैं। धारचूला से गुंजी जाने वाले वाहन छियालेख और गुंजी से धारचूला आने वाले वाहन मौेके से गुंजी लौट चुके हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version