बर्फबारी के चलते दूसरे दिन भी रोकी गई हेमकुंड यात्रा, गोविंदघाट व घांघरिया में रुके यात्री

हेमकुंड साहिब में बर्फबारी के चलते गुरुवार को घांघरिया से हेमकुंड के लिए गए 180 यात्रियों को अटलाकोटी से वापस लौटना पड़ा। यात्रा आज शुक्रवार को भी सुचारू नहीं हो सकी है। बर्फ के चलते दो दिनों के लिए हेमकुंड यात्रा रोकी गई है। यात्रियों को गोविंदघाट व घांघरिया गुरुद्वारे में रखा गया है।

बुधवार रात्रि से रुर रुक कर हो रही वर्षा व बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में अटलाकोटी से आगे पैदल मार्ग बाधित हो गया था। बताया गया कि पैदल मार्ग पर एक फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है। वही गुरुवार तड़के घांघरिया से रवाना हुए जत्थे को गुरुद्वारा के स्वयं सेवकों व पुलिस एसडीआरएफ ने अटलाकोटी से वापस भेजा, यहां से तीन किमी क्षेत्र हेमकुंड जाने का रास्ता बर्फ से ढक गया था। इस पर आवाजाही खतरे से खाली नहीं थी।

बताया गया कि इसके बाद गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मेनेजमेंट ट्रस्ट व प्रशासन ने हेमकुंड यात्रा को दो दिनों के लिए रोकने का निर्णय लिया। गुरुद्वारा के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड यात्रा को शुक्रवार तक के लिए रोक दी गई है। साथ ही अगर शुक्रवार को मौसम साफ रहा तो सबसे पहले पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य शुरु होगा। सुरक्षित राह बना कर यात्रियों को हेमकुंड यात्रा पर भेजा जाएगा।

मुख्य समाचार

माली में अल-कायदा से जुड़े आतंकियों ने तीन भारतीयों का किया अपहरण, बचाव अभियान तेज

माली के पश्चिमी भाग स्थित डायमंड सीमेंट फैक्टरी (Kayes) में...

राशिफल 03-07-2025: क्या कहते है आपके आज सितारे, जानिए

मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)आज का दिन आत्मविश्वास...

Topics

More

    राशिफल 03-07-2025: क्या कहते है आपके आज सितारे, जानिए

    मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)आज का दिन आत्मविश्वास...

    पाकिस्तान के अफगान बॉर्डर के पास जबरदस्त धमाका, चार अफसरों की मौत

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगान बॉर्डर के...

    Related Articles