24 घंटे में कोरोना के 3038 नए मामले आये सामने, 9 लोगों की हुई मौतें:7 महीने में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3038 नए केस सामने आए हैं। बता दे कि इस दौरान 2069 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं, जबकि 9 मरीजों की मौत हुई है। हालांकि पिछले एक महीने नए केस में 9 गुना बढ़ोतरी हुई है।

3 मार्च को 334 नए केस सामने आए थे, जबकि 29 मार्च के बाद से रोजाना 3 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।

इसी के साथ नए केस में बढ़ोतरी के चलते पिछले एक महीने में एक्टिव केस में भी साढ़े 7 गुना की बढ़ोतरी हुई है। 3 मार्च को एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार 686 थी, जो सोमवार को बढ़कर 21 हजार 179 हो गई है। यह संख्या अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा है। इससे पहले 23 अक्टूबर को एक्टिव केस 20 हजार 601 थे।

उधर, छत्तीसगढ़ के एक गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार को 19 छात्राएं संक्रमित पाई गई हैं। सभी को क्वारैंटाइन किया गया है। इन छात्राओं के संपर्क में आने वाली दूसरे छात्रों की भी जांच की जा रही है।

मुख्य समाचार

छत्तीसगढ़: बीजापुर में बड़ी मुठभेड़, 17 लाख के इनामी चार नक्सली ढेर

बीजापुर| छत्तीसगढ़ के बीजापुर में विशेष पुलिस बल (डीआरजी)...

मनसा देवी भगदड़: प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, हालत नियंत्रण में

हरिद्वार| उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी...

Topics

More

    हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 की मौत, 35 घायल

    उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर...

    Related Articles