कैलास मानसरोवर यात्रा इस बार भी हो सकती है रद, यह है मुख्य वजह

विश्व प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा दोबारा बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण लगातार दूसरे साल इस बार भी रद होने की स्थिति बन रही है। लिपूलेख दर्रे से 17 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पार कर होने वाली इस यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है।

यदि कैलास मानसरोवर यात्रा नहीं हुई तो यात्रा आयोजक कुमाऊं मंडल विकास निगम को चार करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व का नुकसान होगा। साथ ही इस यात्रा से जुड़े 500 से अधिक स्थानीय लोगों की भी आजीविका सीधे प्रभावित होगी। वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते यह यात्रा नहीं हो सकी थी।

1 जून से हर साल उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में लिपूलेख दर्रे से कैलास मानसरोवर यात्रा कराई जाती है। इस संबंध में तैयारियों को लेकर हर साल मार्च तक छह बैठकें अलग-अलग स्तर पर होती थीं।

इस बार अब तक यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने यात्रा आयोजक केएमवीएन के साथ एक भी बैठक नहीं की है। देश में तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद इस साल भी यात्रा नहीं होने के आसार बढ़ गए हैं। अनुमान है कि आधिकारिक तौर पर विदेश मंत्रालय इसका जल्द ऐलान कर देगा।

वर्ष 2020 में कोरोना के कारण मानसरोवर यात्रा नहीं हो सकी थी।

मुख्य समाचार

क्या भारत में टिकटॉक पर लगा बैन हटा! सरकार ने बताई सच्चाई

भारत में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई...

40 डॉक्टरों की शिकायत अनसुनी, FIR दर्ज नहीं – AAP नेताओं ने अमित शाह से मिलने का मांगा समय

आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल में एक आइंटीर्न डॉक्टर के...

इसरो ने पहली बार दिखाया भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का मॉडल

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर भारत ने दुनिया...

ट्रंप के टैरिफ फैसलों का असर: 25 अगस्त से अमेरिका को डाक सेवाएँ बंद करेगा भारत

भारत सरकार के संचार मंत्रालय (डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स) ने...

Topics

More

    इसरो ने पहली बार दिखाया भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का मॉडल

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर भारत ने दुनिया...

    ट्रंप के टैरिफ फैसलों का असर: 25 अगस्त से अमेरिका को डाक सेवाएँ बंद करेगा भारत

    भारत सरकार के संचार मंत्रालय (डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स) ने...

    Related Articles