किसान आंदोलन 38वां दिन : यूपी गेट पर 24 घंटे में 2 किसानों की मौत, एक ने की आत्महत्या तो दूसरे की हार्ट अटैक से गई जान

नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर किसान संगठनों का आंदोलन शनिवार को 38वें दिन भी जारी है। कड़ाके की ठंड का उन पर कोई असर नहीं है और वे अपनी मांगों के पूरा होने तक धरना प्रदर्शन करने को कृत संकल्प हैं। किसान संगठनों के नेताओं का कहना है कि कृषि कानूनों की वापसी तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इस बीच यूपी गेट पर किसान आंदोलन में शामिल एक बुजुर्ग किसान ने शनिवार सुबह आत्महत्या कर ली। किसान का शव बाथरूम के अंदर मिला। शव के पास से गुरुमुखी में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। मृतक किसान कश्मीर सिंह (57) रामपुर के बिलासपुर के रहने वाले थे।

उन्होंने अपना अंतिम संस्कार यूपी गेट पर ही कराये जाने की इच्छा जताई है। मृतक का पुत्र और पोता भी यहीं आया हुआ है। इससे पहले कल यहां एक अन्य किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। बीते 24 घंटे में मौत का यह दूसरा मामला है।

पंजाब, राजस्थान और कई अन्य राज्यों से किसानों के नए-नए जत्थे दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचने लगे हैं। किसान संगठनों के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से आ रहे हैं। वे अपने साथ राशन-पानी भी ला रहे हैं। नए जत्थों में युवाओं के अलावा महिलाएं और बच्चे भी हैं।

 सरकार और किसान संगठनों के बीच 4 जनवरी को अगले दौर की बातचीत होने वाली है। सरकार और किसान संगठनों के बीच दो मामलों पर सहमति बनी है, जिनमें बिजली बिल पर सब्सिडी जारी रखना और पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया जाना प्रमुख है। 

Related Articles

Latest Articles

लंदन: सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में सीरियस टर्बुलेंस, एक यात्री की मौत-कई घायल

0
लंदन से सिंगापुर जा रही एक फ्लाइट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. यहां सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में सीरियस टर्बुलेंस आने के...

दिल्ली: AAP पर स्वाति मालीवाल ने लगाए फिर गंभीर आरोप, बोली-मैंने सच कहा तो...

0
आप कि राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीती रात 10 बजे उन्होंने एक्स...

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा इंडी गठबंधन की डूब रही है नाव, सपा-कांग्रेस ले रहे...

0
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने इलाहाबाद और फूलपुर के भाजपा प्रत्याशियों, नीरज...

उत्तराखंड में इस बार गर्मी ने थोड़ा रिकॉर्ड, 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा...

0
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिला जब हवा चलने और नमी के कारण तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान लगभग एक डिग्री...

मुंबई: एमिरेट्स की फ्लाइट की चपेट में आने से 40 राजहंसों की मौत,...

0
मुंबई में एमिरेट्स की फ्लाइट की चपेट में आने से 40 राजहंसों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी तब हुई जब मुंबई...

केदारनाथ धाम में अब गर्भगृह से दर्शन शुरू, तीर्थपुरोहितों ने खास लोगों को ही दर्शन करने...

0
केदारनाथ धाम में भक्तों के लिए गर्भगृह से दर्शन की सुविधा फिर से शुरू हो गई है। आज मंगलवार की सुबह पांच बजे से...

चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण बंद होने से नाराज यात्री, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में...

0
यात्रा पंजीकरण रद्द होने से नाराज़ यात्री हरिद्वार सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में धरना दे रहे हैं और वापस लौटने से इंकार कर रहे हैं।...

20 लाख सिमों पर चलेगी सरकार की कैंची, जानिए कहीं आपका नंबर तो शामिल...

0
आधुनिकता ने जितना लोगों को फायदा पहुंचाया है, उतने ही इसके साइड इफेक्ट भी देखने को मिल रहे हैं. साइबर सेल में रोजाना हजारों...

चारधाम यात्रा: यमुनोत्री आने वाले यात्रियों को अब 60 मिनट में दर्शन कर लौटना...

0
यमुनोत्री पैदल मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए, जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने नए नियम लागू किए हैं। अब जानकीचट्टी से...

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, चुनाव के बाद फिर बढ़ सकती है सैलरी

0
अगर आप भी केन्द्रीय कर्मचारी हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. क्योंकि एक बार फिर केन्द्रीय कर्मचारियों के सैलरी में इजाफा होने की रूप-रेखा...