किसान ट्रैक्टर रैली: लूट, डकैती और हत्या की कोशिश में 22 एफआईआर दर्ज

नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शनकर रहे किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली की सड़कों पर शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर परेड निकालने का वादा किया था, मगर यह वादा खोखला साबित हुआ। दिल्ली में दिनभर चारों तरफ बवाल और झड़पें होती रहीं। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में ऐसा उत्पात मचेगा, इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

मगर हकीकत तो यही है कि 26 जनवरी को दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसानों ने ऐसा बवाल काटा, जिसकी गूंज काफी समय तक सुनाई देगी। दिल्ली पुलिस ने कल शहर में किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के संबंध में 200 लोगों को हिरासत में लिया। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। ट्रैक्टर परेड में घायल पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ कर 313 हो गई है।

अब तक इस मामले में 22 एफआईआर दर्ज की हैं। माना जा रहा है कि अभी और एफआईआर दर्ज की जाएंगी। कल की हिंसा पर आज किसान यूनियन 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं सभी लेटेस्ट अपडेट्स…

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार की हिंसा को लेकर IPC की धारा 395 (डकैती), 397 (लूट या डकैत, मारने या चोट पहुंचाने की कोशिश), 120बी (आपराधिक साजिश की सजा) और अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। क्राइम ब्रांच द्वारा जांच की जाएगी। किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान कल दिल्ली के लाल किले पर हुई हिंसा के संबंध में FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी।

मुख्य समाचार

एयर इंडिया क्रैश: अहमदाबाद में टेल सेक्शन से मिला एक और शव, मौतों का आंकड़ा बढ़ा

अहमदाबाद के मेघानीनगर दुर्घटना स्थल पर रविवार को एयर...

दानापुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

बिहार के पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र में...

सीएम योगी के दौरे से पहले बहराइच में बड़ी कार्रवाई: चार अवैध मजारों पर चला बुलडोजर

बहराइच के कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ अभयारण्य के मुर्तिहा रेंज में...

विज्ञापन

Topics

More

    सीएम योगी के दौरे से पहले बहराइच में बड़ी कार्रवाई: चार अवैध मजारों पर चला बुलडोजर

    बहराइच के कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ अभयारण्य के मुर्तिहा रेंज में...

    एनटीए ने जारी किया NEET (UG) 2025 का रिजल्ट

    NEET (UG) 2025 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने...

    ईडी की रेड हमेशा कांग्रेस और विपक्षी दलों पर ही होती है: विवेक तन्खा

    रायपुर| छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और...

    Related Articles