दिल्ली पुलिस के 300 से अधिक जवान कोरोना की चपेट में आए, 15 अस्पताल में भर्ती

कोरोना महामारी से लड़ाई में फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में अपनी सेवाएं दे रही दिल्ली पुलिस के 300 से अधिक जवान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। हालात को देखते हुए पुलिस कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव ने अपने जवानों से अधिक सतर्क रहने और एसओपी का पालन करने को कहा है।

दिल्ली पुलिस ने कहा, “300 से अधिक दिल्ली पुलिस कर्मी COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि उनमें से 15 अस्पताल में भर्ती हैं और बाकी सभी होम क्वारंटाइन में हैं।”

शहर में कोविड​​-19 मामलों में अचानक हुई वृद्धि के बीच स्थिति पर बात करते हुए गुरुवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव ने कहा था कि पिछले कुछ दिनों में हमारे कुछ पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स संक्रामक रोग के अधिक संपर्क में हैं।

उन्होंने ड्यूटी के दौरान सभी पुलिस कर्मियों को खुद को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त एहतियात बरतने, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने और N95 या थ्री प्लाई सर्जिकल मास्क पहनने को कहा।

पिछले 24 घंटों में राजधानी में COVID-19 के 16,699 नए मामले सामने आए और 112 मौतें हुईं। दिल्ली में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 54,309 है। यह लगातार पाँचवां दिन है जब दिल्ली में 10,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

मुख्य समाचार

पीएम मोदी साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित

निकोसिया|….. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को साइप्रस ने...

थोक महंगाई दर मई में 14 महीने के निचले स्तर 0.39 प्रतिशत पर रही

भारत में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर...

विज्ञापन

Topics

More

    पीएम मोदी साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित

    निकोसिया|….. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को साइप्रस ने...

    थोक महंगाई दर मई में 14 महीने के निचले स्तर 0.39 प्रतिशत पर रही

    भारत में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर...

    भारत में जनगणना के लिए अधिसूचना जारी

    भारत में जनगणना साल 2027 में होगी. इसे लेकर...

    Related Articles