लंबे समय के इंतजार के बाद फुल हुई नैनीताल झील, पर्यटकों से की गई अपील

मानसून के दौरान मूसलाधार वर्षा ने भले ही आम जनजीवन प्रभावित किया हो मगर नैनी झील की सेहत के लिए यह वरदान साबित हुई है। यही कारण है कि झील का जलस्तर दस वर्षों में अपने उच्च स्तर पर है। जलस्तर सामान्य से 11 फीट ऊपर पहुंचने पर सिंचाई विभाग ने निकासी गेट खोले। साढ़े दस फीट पहुंचने पर गेटों को बंद कर दिया जाएगा।

इस बार गर्मियों से ही शहर में अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मानसून शुरू होने के साथ ही मूसलाधार वर्षा से प्राकृतिक जल स्रोत रिचार्ज भी हो गए। जिससे नालों के माध्यम से झील को पर्याप्त पानी मिल रहा है। इधर, रविवार रात को हुई मूसलाधार वर्षा से कुछ ही घंटों में झील के जलस्तर में करीब सात इंच की बढ़ोतरी हो गई। सुबह तक जलस्तर 11 फीट पहुंचा तो सिंचाई विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग व पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने तल्लीताल, हरिनगर क्षेत्र में मुनादी कर झील के निकासी गेट खोलने व नाले से दूर रहने की अपील की। इसके बाद करीब साढ़े आठ बजे झील के दो गेटों को पूरी क्षमता के साथ खोला गया। झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी रमेश गैड़ा ने बताया कि जलस्तर 10.6 फीट पहुंचने के बाद झील के निकासी गेट बंद कर दिए जाएंगे।

सरोवर नगरी में मानसून की तेज बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। बारिश से स्कूली बच्चों व पर्यटकों की भी फजीहत हुई। यहां बीती रात करीब ढाई बजे से जबरदस्त बारिश हुई, जो सुबह करीब नौ बजे तक जारी रही, फिर धूप निखर आई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में करीब 75 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले 24 घंटे में झील का जलस्तर सात इंच बढ़ा है।

मुख्य समाचार

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड नागरिक उड्डयन की समीक्षा बैठक

देहरादून| मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने प्रदेश में...

भारत की स्टार स्मृति मंधाना बनीं नंबर वन महिला बल्लेबाज

दुबई| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा मंगलवार को जारी...

उत्तराखंड सरकार की नई पहल: एक दिन के लिए DM और SP बनेंगे 10वीं-12वीं के टॉपर्स

उत्तराखंड में शिक्षा व नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने...

विज्ञापन

Topics

More

    उत्तराखंड सरकार की नई पहल: एक दिन के लिए DM और SP बनेंगे 10वीं-12वीं के टॉपर्स

    उत्तराखंड में शिक्षा व नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने...

    भारत की स्टार स्मृति मंधाना बनीं नंबर वन महिला बल्लेबाज

    दुबई| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा मंगलवार को जारी...

    Related Articles