कुत्ता पालने के लिए पड़ोसी से लेनी होगी NOC, ये नियम भी करने होंगे अब फॉलो

कुत्ता पालने लिए अब नए नियम फॉलो करने होंगे। पड़ोसी की एनओसी लेना अनिवार्य होने के साथ ही कई अन्य नियमों का भी ध्यान रखना होगा। कुत्ता पालने में अगर पड़ोसियों ने आपत्ति जताई तो डॉग लाइसेंस भी रद्द हो सकता है।

कुत्तों के पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए आपत्ति किए गए पड़ोसियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना जरूरी होगा। वरना कुत्तों का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा और निगम की ओर से स्वामी पर निर्धारित जुर्माना लगाया जाएगा।

शहर में 4000 पालतू कुत्ते होने के बाद भी नगर निगम में सिर्फ 37 के ही पंजीकरण हैं। चार माह पहले हुई नगर निगम बोर्ड बैठक में नियमावली का प्रस्ताव पास होने के बाद भी निगम की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की सुस्त गति होने के चलते कुत्तों के लाइसेंस शुल्क अधिनियम 2022 की नगर निगम की ओर से नियमावली लागू करने में काफी समय लग रहा है।

ऐसे में शहर में पालतू कुत्तों को लोग खुले स्थान में शौच करा रहे हैं। इससे सड़कों, पार्क, खेल मैदान आदि में गंदगी फैल रही है। नगर निगम की ओर से नियमावली बनाई गई है कि कुत्तों को खुले स्थान में शौच नहीं कराया जाएगा। इसका उल्लंघन करने में निगम के कर्मचारियों की ओर से 500 रुपये का दंड लगाया जाएगा। कुत्ते पालने के लिए घर के चारों और दीवारें बनाया जाना आवश्यक है।

मुख्य समाचार

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण में 6.60 करोड़ फॉर्म जमा

बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान...

असम में 50,000 याबा टैबलेट्स जब्त, ₹2.5 करोड़ की ड्रग्स बरामद, म्यांमार लिंक का खुलासा

असम के दक्षिण सालमारा–मांकाचर जिले में मंड़का (Sonapur) इलाके...

Topics

More

    बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण में 6.60 करोड़ फॉर्म जमा

    बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान...

    असम में 50,000 याबा टैबलेट्स जब्त, ₹2.5 करोड़ की ड्रग्स बरामद, म्यांमार लिंक का खुलासा

    असम के दक्षिण सालमारा–मांकाचर जिले में मंड़का (Sonapur) इलाके...

    ईडी दफ्तर पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, इस मामले में हुई पूछताछ

    सोमवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति...

    Related Articles