ईद के अवसर पर आज ईदगाह-मस्जिदों में होगी विशेष दुआ, देहरादून में देर रात तक हुई कपड़ों की खरीदारी

एक माह तक रोजा रखने के बाद मुस्लिम समुदाय आज हर्ष व उल्लास के साथ मीठी ईद यानी ईद-उल-फितर का त्योहार मनाएगा। ईदगाह समेत शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ की जाएगी।

वही रात को चांद नजर आने के बाद शहर काजी ने शनिवार को ईद मनाने का ऐलान किया। ईद की तैयारी को लेकर देर रात तक बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही।

आज ईद के मौके पर ईदगाह समेत सभी मस्जिदों में सुबह विशेष इबादत की जाएगी। शहर काजी मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने चांद दिखने का ऐलान किया। उन्होंने जरूरतमंदों को ईद की खुशी में शामिल करने की अपील की है। वहीं, नायब शहर काजी सुन्नी सैयद अशरफ हुसैन कादरी ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता को बढ़ावा देने का अवसर है।

ईद की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। पलटन बाजार, तहसील चौक, चकराता रोड, प्रेमनगर बाजार में दुकानों में काफी भीड़ रही। कपड़ों के साथ ही टोपी, कास्मेटिक्स, फैनी, खजला, सेवई आदि की देर रात तक खूब खरीदारी हुई।

मुख्य समाचार

अप्रैल में GST कलेक्शन ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहली बार ₹2.37 लाख करोड़ के पार

भारत सरकार ने अप्रैल 2025 में वस्तु एवं सेवा...

दिल्ली हाट बना आग का मैदान, रातोंरात खाक हुई दर्जनों दुकानें

30 अप्रैल 2025 की रात दिल्ली के प्रसिद्ध दिल्ली...

NEET-UG पेपर लीक का शक! 1,500 से ज्यादा फर्जी दावे, Telegram और Instagram पर NTA की नजर

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2025 परीक्षा से...

विज्ञापन

Topics

More

    NEET-UG पेपर लीक का शक! 1,500 से ज्यादा फर्जी दावे, Telegram और Instagram पर NTA की नजर

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2025 परीक्षा से...

    31 लाख में विदेश भेजने का झांसा: IGI एयरपोर्ट पर फर्जी शेंगेन वीजा रैकेट का पर्दाफाश

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर पुलिस...

    Related Articles